LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण में वोटिंग का टाइम टाइट, 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1 घंटा कम, शेष 115 विधानसभा क्षेत्रों में 6 बजे सील होगा ईवीएम

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: राज्य के 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय 1 घंटे कम कर दिया गया है। ...

bihar election timing
पहले चरण के मतदान के लिए 6 सीटों पर 1 घंटा कम वोटिंग- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय 1 घंटे कम कर दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से केवल शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा।

जिन विधानसभा क्षेत्रों में समय घटाया गया है, वहाँ कुल 2135 मतदान केंद्र शामिल हैं—

सिमरी बख्तियारपुर – 410 बूथ

महिषी – 361 बूथ

तारापुर – 412 बूथ

मुंगेर – 404 बूथ

जमालपुर – 492 बूथ

सूर्यगढ़ा – 56 बूथ

चुनाव आयोग के अनुसार इन इलाकों में कुछ पूर्व घटनाएं, नदी पार मतदान केंद्र, प्रखंड मुख्यालय से दूरी और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यानी सुरक्षा और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए ईवीएम शाम 5 बजे के बाद सील हो जाएगी।

वहीं बाकी 115 विधानसभा क्षेत्रों के 43,206 मतदान केंद्रों पर पूर्व की तरह सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

बिहार चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होनी है। मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया, और आखिरी दिन सत्ताधारी दलों और विपक्ष ने वोटरों को लुभाने के लिए पूरे दम-खम के साथ ताकत झोंक दी।

NSIT
Nsmch

अब मैदान जनता के हाथ में है पहले चरण के 121 सीटों पर किसका पलड़ा भारी होगा, इसका फैसला मतदाता 6 नवंबर को अपने वोट से तय करेंगे।