LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का मनोज तिवारी पर पलटवार , बिहार की गरमाई सियासत

ज्योति सिंह ने मनोज तिवारी पर शालीन लेकिन तीखा वार करते हुए कहा “मनोज जी हमारे लिए आदरणीय हैं....

Pawan Singh s Wife Jyoti Singh
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का मनोज तिवारी पर पलटवार- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही रोहतास ज़िले की काराकाट विधानसभा सीट इस बार चर्चा के केंद्र में है। वजह है  भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरना। राजनीति के गलियारों में इसे “ग्लैमर बनाम ग्राउंड पॉलिटिक्स” की जंग कहा जा रहा है।

इस सीट से जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद महाबली सिंह भी मैदान में हैं, जिनके लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। उधर महागठबंधन ने माले के जुझारू चेहरा अरुण सिंह को उतारा है। ऐसे में काराकाट में मुकाबला अब त्रिकोणीय और तगड़ा होता दिख रहा है।

Diarch GO

मगर असली हलचल तब मची जब भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने प्रचार के दौरान ज्योति सिंह को ‘वोट कटवा’ कह डाला। इस बयान ने मानो राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। जवाब में ज्योति सिंह ने मनोज तिवारी पर शालीन लेकिन तीखा वार करते हुए कहा  “मनोज जी हमारे लिए आदरणीय हैं, बड़े भाई समान हैं, मगर किसी महिला प्रत्याशी को ‘वोट कटवा’ कहना उचित नहीं। अगर हम किसी दल से भेजी गई होतीं तो किसी पार्टी के झंडे तले उतरतीं, न कि निर्दलीय के तौर पर।”

इस बयान के बाद से काराकाट की फिज़ा में गर्मी और बढ़ गई है। स्थानीय मतदाताओं के बीच चर्चा तेज है कि क्या ज्योति सिंह, अपने पति पवन सिंह के जनाधार और लोकप्रियता के दम पर चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती हैं?

NSIT
Nsmch