LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जाले में पवन सिंह का जलवा , बेकाबू भीड़ से अफरातफरी, फैंस बोले-एक झलक तो बनती है बाबू!

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त माहौल गर्मा गया जब भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के मंच पर आते ही भीड़ का जनसैलाब बेकाबू हो उठा।...

Pawan Singh s Show in Jale
जाले में पवन सिंह का जलवा- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त माहौल गर्मा गया जब भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के मंच पर आते ही भीड़ का जनसैलाब बेकाबू हो उठा। यह कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार मिश्रा के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन देखते ही देखते राजनीतिक सभा स्टार शो में बदल गई।पवन सिंह के फैंस ने जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर उतरते देखा, पूरा मैदान नारेबाज़ी से गूंज उठा पवन सिंह जिंदाबाद! लव यू पवन भैया!लोग सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए हेलीकॉप्टर के बिल्कुल पास तक जा पहुँचे।बार-बार मंच से अपील और माइक पर की गई घोषणाओं के बावजूद फैंस हटने को तैयार नहीं थे।

मंच पर मौजूद नेताओं और आयोजकों ने बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो और सेल्फी लेने में जुट गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।कई बार हेलीकॉप्टर के पंखों की हवा से धूल और कपड़े उड़ते दिखे, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर सक्रिय हुई और भीड़ को पीछे हटाने में जुट गई। करीब बीस मिनट की कोशिश के बाद हालात पर काबू पाया गया।सुरक्षा कारणों से पवन सिंह को थोड़ी देर के लिए हेलीकॉप्टर में ही रोका गया, बाद में मंच पर बुलाया गया, जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्यार ही मेरी ताक़त है, लेकिन सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

जाले की इस सभा में राजनीतिक भाषणों से ज्यादा पवन सिंह की दीवानगी चर्चा में रही।स्थानीय लोग कहते नज़र आए कि नेता तो हर चुनाव में आते हैं, लेकिन पवन भैया का जलवा तो भीड़ खींच लाता है!

NSIT
Nsmch

हालांकि अंत में कार्यक्रम शांति से संपन्न हुआ, मगर यह घटना एक बार फिर दिखा गई कि भोजपुरी स्टारडम और चुनावी मंच का संगम, बिहार की राजनीति में अब भीड़ और जुनून का नया फॉर्मूला बन चुका है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर