LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

परबत्ता विधानसभा में बाहुबली दे रहे धमकी! राजद उम्मीदवार डॉ संजीव की शिकायत पर चुनाव आयोग हुआ सख्त, खगड़िया एसपी को बड़ा निर्देश

राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार की शिकायत पर चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा खगड़िया एसपी और जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Parbatta assembly constituency  Dr Sanjeev
Parbatta assembly constituency Dr Sanjeev - फोटो : news4nation

Bihar News : परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाहुबली और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की सक्रियता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे कई कुख्यात अपराधी जिन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है वे चुनावी मौसम में जमानत पर बाहर आकर मतदाताओं को धमका रहे हैं और एक विशेष वर्ग को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे लेकर उन्होंने पुलिस महानिदेशक और मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कई ऐसे लोगों का जिक्र किया है जो आजीवन कारावास सहित कई मामलों में गंभीर आरोप झेल रहे हैं लेकिन फ़िलहाल जमानत पर बाहर हैं। डॉ. संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर अब सामान्य प्रेक्षक (General Observer) तनमय चक्रवर्ती (IAS) ने पुलिस अधीक्षक खगड़िया को एक पत्र भेजकर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

29 अक्टूबर 2025 को जारी इस पत्र में प्रेक्षक ने लिखा है कि उम्मीदवार की शिकायत में कई ऐसे लोगों के नाम हैं, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है और जिनके खिलाफ सजा या मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर शिकायत पर अभी तक पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। प्रेक्षक ने इसे “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने” के लिए अत्यंत गंभीरता से लेने को कहा है।

डॉ संजीव ने कहा कि परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में कुछ आजीवन कारावास पाए अपराधी चुनाव प्रचार में खुलेआम सक्रिय हैं। इन पर “क्राइम कंट्रोल एक्ट” लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है ताकि चुनावी माहौल को निष्पक्ष बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे जदयू छोड़कर राजद में आए हैं इसलिए सरकार की ओर से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। ऐसे लोगों को चुनाव में मतदाताओं को डराने धमकाने के लिए जेल से बाहर रखा गया है जो आजीवन कारावास की सजा झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परबत्ता में एनडीए प्रत्याशी की हार तय है इसी कारण सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch