LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: महागठबंधन के पोस्टर पर केवल तेजस्वी की तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, उठा दिया बड़ा सवाल, राहुल के बिना....

Bihar Election 2025: महागठबंधन का पोस्टर देखकर पप्पू यादव भड़क गए हैं। पप्पू यादव ने पोस्टर पर केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर होने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

महागठबंधन
पोस्टर देख भड़के पप्पू यादव- फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रचार प्रसार का दौर जारी है। इसी बीच आज महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस हो रही है। प्रेस कांफ्रेंस के पहले एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है। अन्य दलों का झंडा मौजूद है। वहीं केवल तेजस्वी की तस्वीर देख पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भड़क गए हैं। पप्पू यादव ने बड़ा सवाल पूछ लिया है। 

पोस्टर देख पप्पू यादव भड़के 

पप्पू यादव ने कहा कि गठबंधन सामूहिक नेतृत्व पर आधारित है और इस कारण सभी नेताओं की तस्वीरें पोस्टर में होनी चाहिए थीं। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर किसी एक नेता के चयन से आपत्ति नहीं है, क्योंकि अंतिम निर्णय जनता करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अत्यंत पिछड़ी जाति, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट हासिल करने के लिए राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के विश्वास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

तेजस्वी यादव पहुंचे होटल मौर्या

बता दें कि, महागठबंधन की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे, इसके बाद सुनील सिंह, आईपी गुप्ता, देव ज्योति, राजेश राठौड़ और मनोज झा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सभी नेता आगामी चुनाव रणनीति और महागठबंधन की नीतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए। तेजस्वी यादव भी प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंच गए हैं।  

महागठबंधन के दल आमने-सामने

गौरतलब हो कि, पहले सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे पर सहमति न बनने के कारण महागठबंधन के कई सहयोगी दल आमने-सामने आ गए थे। इस स्थिति को सुलझाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने 22 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद कांग्रेस और आरजेडी के बीच सहयोगी दलों की उलझन सुलझ गई और सभी ने मिलकर तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बनाने का निर्णय लिया।

NSIT
Nsmch