LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: '5-6 सीटों पर मतभेद बड़ी बात नहीं', राबड़ी आवास पहुंचे कांग्रेस नेता, लालू-तेजस्वी से मुलाकात जारी

Bihar Election 2025:

Bihar Election 2025: '5-6 सीटों पर मतभेद बड़ी बात नहीं', राब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है। 243 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के 255 उम्मीदवार खड़े हैं। सीट बंटवारे और सीएम फेस को लेकर खींचातानी जारी है। इसी बीच आज कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5-6 सीटों पर विवाद कोई विवाद नहीं है।  

5-6 सीटों पर मतभेद कोई बड़ी बात नहीं 

दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि बिहार में 243 सीटें हैं। इतने बड़े महागठबंधन में 5-6 सीटों पर मतभेद होना कोई नई बात नहीं है। किसी भी प्रदेश में गठबंधन होता है तो कुछ सीटों पर विवाद स्वाभाविक होता है। गहलोत ने कहा कि कुछ नेताओं ने उत्साह में आकर नामांकन कर दिया है, लेकिन इसे बड़ा मुद्दा नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि एक-दो दिन में सभी भ्रम दूर हो जाएंगे और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

लालू-तेजस्वी की गहलोत की मीटिंग

एयरपोर्ट से गहलोत राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के अंतिम चयन पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद हैं। दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको कल सभी जवाब मिल जाएंगे।

कल महागठबंधन का साझा प्रेस कांफ्रेंस 

सूत्रों के मुताबिक, कल महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे और सीट बंटवारे से जुड़ी औपचारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही कल से महागठबंधन का साझा चुनावी प्रचार प्रसार भी शुरु हो सकता है। चुनाव को लेकर अब प्रचार का रंग जमने लगा है। सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और अपना अपना दमखम दिखा रहे हैं। दो चरणों में मतदान होना है पहले चरण का मतदान 6 नवंबर तो वहीं दूसरे चरण का नामांकन 11 नवंबर को होना है। 14 नवंबर को मतगणना होगा। 

NSIT
Nsmch