LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेजस्वी नहीं ये हैं तेजप्रताप के असली अर्जुन, लालू यादव की पार्टी का नाम जान चौंक जाएंगे आप

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने राघोपुर में तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। उन्होंने दावा किया कि लालू यादव का असली पार्टी राजद नहीं बल्कि....

तेज प्रताप
तेज प्रताप के नए अर्जुन कौन? - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच भाई बनाम भाई का मुकाबला देखने को मिल रहा है। ये दोनों भाई कोई और नहीं बल्कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव हैं। दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव महुआ से चुनावी मैदान में हैं तो वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात है एक दूसरे के विधानसभा क्षेत्र में दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और एक दूसरे को फर्जी भी बता रहे हैं। तेजस्वी जब महुआ पहुंचे तो उन्होंने जनता से साफ लहजे में कहा कि आप लोग कन्फ्यूज़्ड नहीं रहिएगा लालू यादव के उम्मीदवार मुकेश रौशन है औऱ आप लोग लालटेन पर बटन दबाइएगा। 

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला

जिसके बाद तेज प्रताप यादव राघोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। तेज प्रताप ने तेजस्वी के गढ़ राघोपुर अपने प्रत्याशी प्रेम कुमार के लिए चुनाव प्रचार कर जनता से वोट मांगा। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, हरा झंडा वाला राजद पार्टी फर्जी हैं। असली लालू जी की पार्टी जेजेडी यानी जनशक्ति जनता दल हीं है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि हरा झंडा चयचंद के चक्कर में हैं।

तेजप्रताप यादव के असली अर्जुन कौन?

यही नहीं कभी तेजस्वी को अर्जन और खुद को उनका कृष्ण बताने वाले तेजप्रताप यादव ने अब अपने अर्जुन को बदला लिया है। राघोपुर में उन्होंने यह भी बताया कि वो उनका असली अर्जुन कौन हैं। तेजप्रताप ने तेजस्वी के खिलाफ लड़ रहे जेडीडी प्रत्याशी प्रेम कुमार को अपना असली अर्जुन बताया। एक वक्त था जब तेज प्रताप कहते थे कि उन्हें और उनके अर्जुन को कोई अलग नहीं कर सकता है और अब खुद उन्होंने ही अपने अर्जुन को बदल दिया। राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। उनकी सभा में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। राजनीतिक जानकारी की मानें तो, तेजस्वी के गढ़ में तेजप्रताप के लिए इतनी भीड़ खतरे की घंटी हो सकती है। 

राघोपुर की जनता से की बड़ी अपील 

राघोपुर में चुनाव प्रचार के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर राघोपुर की जनता से बड़ी अपील भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा से जनशक्ति जनता दल के हमारे उम्मीदवार प्रेम कुमार जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में हजारों हजार की संख्या में आदरणीय जनता जनार्दन का उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देना,यह साबित करता है कि राघोपुर विधानसभा में भी जनशक्ति जनता दल की भारी लहर दौड़ रही है। जनसभा में आए हुए हम सभी आदरणीय जनता जनार्दन का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

NSIT
Nsmch

बिहार बदलने का वादा 

उन्होंने आगे लिखा कि, हमारे लिए दोनों महुआ और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की आदरणीय जनता जनार्दन परिवार के समान है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां की जनता मालिक जनशक्ति जनता दल को भरपूर आशीर्वाद देने जा रही है। साथ ही हम राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की आदरणीय जनता जनार्दन से यह वादा करते हैं कि यहां की सभी बुनियादी सुविधाओं सहित बेहतर विकास करने का काम करेंगे। आगामी 6 नवंबर को जनशक्ति जनता दल के ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह पर अपना आशीर्वाद देकर प्रेम कुमार जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। जनशक्ति है तैयार, बदलेंगे बिहार!