LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को होगा मतदान, मैदान में हैं इतने उम्मीदवार, अब तक कितने प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस, जानिए...

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली हई है। नामांकन वापस लेने का समय भी अब समाप्त हो चुका है। आइए जानते हैं पहले में कितने उम्मीदवार मैदान में हैं..पढ़िए आगे..

Bihar Election 2025
पहले चरण की प्रक्रिया पूरी - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दोनों चरणों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। इस चरण के लिए नामांकन 10 अक्टूबर से शुरू हुए थे जो 17 अक्टूबर तक चले। इसके बाद 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई और उम्मीदवारों को 20 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का अवसर मिला।

पहले चरण में 18 जिलों में वोटिंग 

पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चरण में कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक 61 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद कुल 1,314 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में रह गए हैं।

Diarch GO

सबसे ज्यादा उम्मीदवार कुढ़नी और मुजफ्फरपुर सीटों पर

पहले चरण में कुढ़नी और मुजफ्फरपुर विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक 20-20 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि भोरे, अलौली और परबत्ता सीटों पर सबसे कम 5-5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, पटना जिले में 9 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जो राज्य में सर्वाधिक है। इसके बाद दरभंगा में 8, बेगूसराय में 7, और गोपालगंज में 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। वहीं वैशाली में 5, मुजफ्फरपुर में 4, सीवान, समस्तीपुर, नालंदा और बक्सर में 3-3, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर में 2-2, जबकि सहरसा, सारण, शेखपुरा और भोजपुर में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन वापसी की।

पटना में 149 उम्मीदवार 

पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम सूची में 149 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक पालीगंज विधानसभा सीट से 14 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, भागलपुर जिले की 7 सीटों पर कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें नाथनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 21 उम्मीदवार हैं।

NSIT
Nsmch

6 नवंबर को होगा मतदान 

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।  राज्य भर में पहले चरण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जबकि राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। 21 अक्टूबर यानी आज से सीएम नीतीश चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार के लिए निकल चुके हैं।