LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जंगलराज की वापसी नहीं, बिहार में फिर एनडीए की दस्तक! बगहा की धरती पर मनोज तिवारी की गरज, सुरभि तिवारी ने दिया भावनात्मक संदेश

भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी एक मंच पर आए और जनसभा को संबोधित किया। ...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जंगलराज की वापसी नहीं, बिहार
जंगलराज की वापसी नहीं, बिहार में फिर एनडीए की दस्तक! - फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: प. चंपारण के बगहा विधानसभा क्षेत्र के भैरोजंज में  चुनावी माहौल गरमाता नज़र आया, जब भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी एक मंच पर आए और जनसभा को संबोधित किया। भारी भीड़, जोरदार नारे और नेताओं की तेज़-तर्रार बयानबाज़ी ने सभा को सियासी गर्मी से भर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में जंगलराज की वापसी अब कभी नहीं होगी। जनता एनडीए पर भरोसा करती है और इस बार भी बिहार एनडीए की सरकार चुनकर भेजेगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य, दोनों मिलकर बिहार की तरक़्क़ी सुनिश्चित करेंगे।

Diarch GO

इसके बाद मंच संभाला सांसद मनोज तिवारी ने। अपने अंदाज़ में जनता का जोश बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए 170 सीटों के साथ विजयी होगा। जो लोग अपने घर नहीं संभाल पा रहे, वे बिहार को क्या संभालेंगे?मनोज तिवारी के इस बयान ने भीड़ में शोर और नारों की गूंज और तेज़ कर दी।

कार्यक्रम में पहली बार मंच से जनता को संबोधित करती हुई सुरभि तिवारी ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि राम सिंह ईमानदार, सरल और जनता से जुड़े नेता हैं, इसलिए हर वोट एनडीए की मजबूती और बिहार की स्थिरता का वोट है। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि बिहार की तरक्की, सुरक्षा और सम्मान के लिए एनडीए की जीत ज़रूरी है।

NSIT
Nsmch

पूरी सभा के दौरान मंच और मैदान एक साथ गूंजते रहे कि फिर एक बार, एनडीए सरकार!भीड़ का उत्साह देखकर नेताओं के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दिया। सभा के अंत में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने सबका आभार जताया और एनडीए की ऐतिहासिक जीत का विश्वास जताया।

भैरोजंज में यह सभा केवल भाषण नहीं, बल्कि राजनीतिक माहौल में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन साबित हुई। जनता की उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि मुकाबला दिलचस्प होगा, और बगहा इस चुनाव की बड़ी कहानी लिख सकता है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार