LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: नीतीश की जदयू को डुबो रहे उनके ही नेता ! एक-एक नाम का तेजस्वी ने किया खुलासा

Bihar Election 2025:

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का बड़ा खुलासा - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति के लिए आज अहम दिन रहा। पटना के एक निजी होटल में महागठबंधन के सभी दल एकजुट हुए और सीएम फेस और डिप्टी सीएम के फेस का ऐलान किया। इस दौरान महागठबंधन के सभी नेताओं ने एनडीए सरकार पर सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया। साथ ही बताया कि एक और अन्य दल से डिप्टी सीएम होंगे। यानी महागठबंधन में दो-दो डिप्टी सीएम होंगे। इस घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा खुलासा किया। 

बीजेपी के संपर्क में जदयू के कई नेता 

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जदयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं और जदयू पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद खत्म होने वाली है। तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि एनडीए के लोग सीएम नीतीश को 2025 में मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। तेजस्वी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान कि चुनाव के बाद विधायक दल तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा को याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव सिर्फ लड़ा सीएम नीतीश के फेस पर जा रहा है लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अब एनडीए के लोग अपने सीएम फेस का ऐलान करें। 

तेजस्वी का सवाल 

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि, अमित शाह बताएं कि आखिर क्या कारण है कि इस बार नीतीश कुमार को सीएम फेस क्यों नहीं घोषित किया गया? क्या उन्होंने मान लिया है कि नीतीश कुमार का यह आखिरी चुनाव है? तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बिहारी होने के नाते उनके मन में हमेशा यह कसक रही है कि बिहार देश का नंबर वन राज्य बने, लेकिन पिछले 20 साल की नीतीश सरकार और 11 साल की मोदी सरकार के बावजूद बिहार गरीब ही बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई किसी की भी व्यवस्था नहीं है। न आईटी पार्क है, न उद्योग। प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और किसानों की आय के मामले में बिहार फिसड्डी है। 

बढ़ते अपराध पर हमला 

राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल में 70 हजार से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। विभाग मंत्री नहीं, सचिव चलाते हैं। सीएजी रिपोर्ट में 70 हजार करोड़ का घोटाला आया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बालिका गृह कांड, सृजन कांड सब दबा दिए गए। यहां तो चूहा भी थाने में करोड़ों लीटर शराब पी जाता है। तेजस्वी ने कहा कि पटना की सड़कों पर खुलेआम गोलियां चलती हैं, बड़े उद्योगपतियों की हत्या कर दी जाती है, लेकिन किसी को सजा नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सीएम आवास, मेरे आवास और सचिवालय के बाहर तक गोली चली, फिर भी अपराधी आजाद हैं। 

NSIT
Nsmch

जो काम 20 साल में नहीं हुआ वो 20 महीने में होगा

एनडीए पर विकास एजेंडा न रखने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि एनडीए के किसी भी दल ने अगले पांच साल का रोडमैप नहीं रखा है। उन्होंने वादा किया कि जो काम एनडीए 20 साल में नहीं कर सका, वह हम 20 महीनों में पूरा करेंगे। उन्होंने हर परिवार से एक सरकारी नौकरी, ‘माई बहिन मान योजना’, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, जीविका दीदी समन्वयकों और संविदा कर्मियों को स्थायी करने जैसे वादे दोहराए।

तेजस्वी की परछाई भी नहीं कर सकेगी गलत काम 

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली राजनीति को खत्म करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी भ्रष्टाचार या अपराध से समझौता नहीं करेगा। अगर तेजस्वी की परछाई भी गलत काम करेगी, तो उसे सजा दिलाई जाएगी।