LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

'एक और मौका दीजिए', चुनाव से पहले नीतीश कुमार की भावुक अपील, बिहार को टॉप राज्यों में ले जाएगा हमारा गठबंधन

नीतीश कुमार ने कहा, मुझे गर्व है कि हमने बिहार की बदहाली से खुशहाली की इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाया है। कभी जिस बिहार की पहचान अपराध और अराजकता से थी...

Nitish Kumar
Nitish Kumar- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 'एक और मौका' देने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2005 से उन्होंने ईमानदारी से राज्य की सेवा की है और उनके शासन में बिहार का विकास तेजी से हुआ है, जिससे भविष्य में राज्य शीर्ष पायदान पर पहुंचेगा।


उन्होंने एक बिहारवासियों के नाम एक संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद दयनीय थी। पूरा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ था। सड़कें जर्जर थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी थी। उद्योग-धंधे ठप थे, युवाओं के पास रोजगार नहीं था और अपराध तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर थे। आपने एनडीए को अवसर दिया और हमने समाज के हर वर्ग और तबके का ध्यान रखते हुए विकास की नई गाथा लिखी।

Diarch GO


नीतीश कुमार ने कहा, मुझे गर्व है कि हमने बिहार की बदहाली से खुशहाली की इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाया है। कभी जिस बिहार की पहचान अपराध और अराजकता से थी, वही बिहार आज मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर शासन का पर्याय बन चुका है।


उन्होंने कहा,  2005 में बिहार का जीएसडीपी ₹79,000 करोड़ था, जो आज बढ़कर ₹11 लाख करोड़ हो चुका है। महिला सशक्तिकरण में बिहार ने पूरे देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी योजनाओं ने युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। आज गांव-गांव तक पक्की सड़कें और बिजली पहुंच चुकी है। हमने सुशासन का राज स्थापित करते हुए प्रदेश के पारंपरिक कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार किया है। इस कारण आज, बिहार आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 6 करोड़ से अधिक एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या 7 लाख से अधिक पहुंच गई है।

NSIT
Nsmch


हमारा संकल्प है कि हम बिहार को एक विकसित राज्य बनाएं और अगले पांच वर्षों में औद्योगिक क्रांति का स्वर्णिम युग स्थापित करेंगे। हर नागरिक के जीवन को सुगम बनाएंगे, उद्योग प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे और शिक्षा एवं रोजगार से युवाओं को सशक्त बनाएंगे।