LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

नीतीश कुमार ही होंगे NDA के मुख्यमंत्री फेस, पीएम मोदी- शाह के ऐलान से अलग बिहार के मंत्री का सुर

महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बाद एनडीए में नीतीश कुमार के नाम पर चल रहे संशय के बीच मंत्री नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है.

Nitish Kumar
Nitish kumar - फोटो : news4nation

Nitish Kumar : NDA ने नीतीश कुमार की लीडरशिप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। हालांकि, इस बात पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है कि अगर BJP को बहुमत मिलता है तो क्या JD(U) चीफ को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों ने इन अटकलों को और हवा दे दी जब उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में तय होगा कि सीएम कौन होंगे। उनके इस बयान के बाद शुकवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की अगली सरकार बनेगी। लेकिन, उन्होंने उन्हें सीएम नहीं बताया।

पीएम मोदी और अमित शाह के इस बयान के बाद एनडीए में सीएम पद को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच बिहार के एक मंत्री का बड़ा बयान आया है। बिहार के सड़क निर्माण मंत्री और सीनियर BJP नेता नितिन नवीन का कहना है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई कन्फ्यूजन नहीं है। यह बहुत साफ है, हम 2025 का चुनाव नीतीश कुमार की लीडरशिप में लड़ रहे हैं। जब हमने उनकी लीडरशिप मान ली है, तो कन्फ्यूजन कहां है? बिहार BJP और केंद्रीय लीडरशिप दोनों ने यह मैसेज बहुत साफ तौर पर दे दिया है। हमने साफ कहा है: 2025-2030 नीतीश कुमार की सरकार होगी। किसी भी स्टेज पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

दरअसल, अमित शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय विधायक दल की बैठक में होगा। इसके पहले भी कई मौकों पर उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बातें तो कही लेकिन उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश नही किया है। उनके इन बयानों से नीतीश कुमार की स्थिति को लेकर भ्रम बना हुआ है। इसी कारण कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी कह चुके हैं कि सीएम पद के चेहरे का फैसला हो जाना चाहिए। इससे जनता में एनडीए को लेकर अच्छा संदेश जाएगा। 

इस बीच महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बाद अब राजद सहित अन्य विपक्षी दलों ने एनडीए को घेरना शुरू किया है। एनडीए से वे पूछ रहे हैं कि आप बताएं कि आपका सीएम चेहरा कौन होगा। अब नीतीश कुमार के नाम पर भले ही एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए नितिन नवीन उनके नाम को आगे बढ़ाया है लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह जैसे नेताओं ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। 

NSIT
Nsmch