LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: औरंगाबाद में नीतीश कुमार का सियासी वार, लालू परिवार पर जमकर किया हमला, विकास का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: नीतीश कुमार ने एक ओर जहां लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखा।....

Nitish attacks Lalu family
नीतीश कुमार का सियासी वार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गर्मी चरम पर है। इसी बीच आर बी आर खेल मैदान में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे, जहां भारी भीड़ के बीच उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। जैसे ही मंच पर पहुंचे, जनता ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने एक ओर जहां लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर उनकी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है।

Diarch GO

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की पटरी पर लाने में उनकी सरकार की नीतियां और जनता का भरोसा सबसे बड़ी ताकत रही है।

सभा के दौरान उन्होंने रफीगंज से JDU प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह और गोह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रणविजय शर्मा के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि NDA को दोबारा सत्ता में लाना ही विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।सभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इलाके में चुनावी माहौल और तेज होता दिखाई दे रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर