LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Election Counting: 'NDA को मिलेगी 200 से ज्यादा सीटें', मतगणना शुरु होने के पहले बीजेपी के बड़े नेता का दावा, तेजस्वी की बढ़ी टेंशन

Bihar Election Counting: एनडीए को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी...ये दावा बीजेपी के बड़े नेता का है। मतगणना के ठीक पहले बीजेपी नेता यह दावा किया है। उनके इस दावे से सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है....

सीएम नीतीश
बड़े नेता का दावा - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी जंग आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सुबह से ही पूरे राज्य में मतगणना केंद्रों पर चौकसी और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच निर्णय का दिन शुरू हो गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी और लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम की परतें खुलनी शुरू होंगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी, और यह भी तय हो जाएगा कि सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। राज्य के 46 मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु होगी।

बीजेपी नेता का दावा  

मतगणना शुरु होने से ठीक पहले बीजेपी नेता ने बड़ा दावा कर दिया है। बीजेपी नेता और बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है। नितिन नवीन ने दावा किया है कि इस बार एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि, हम सभी को पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए की सीटें 2010 के चुनावों के आसपास होंगी। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है...हमें 200 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे (राजद) अभी भी 'जंगलराज' की अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजद 'जंगलराज' का प्रतीक है।

सीएम नीतीश के आवास की सुरक्षा बढ़ी

वहीं मतगणना के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा बढ़ाने के तहत बड़ी संख्या में BMP-1 की गोरखा बटालियन को तैनात किया गया है। अधिकारी स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त बल की तैनाती एहतियातन की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा घेरा और मजबूत रहे। मुख्यमंत्री आवास के आसपास लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं।

प्रशासन की चौकस व्यवस्था 

निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों, मतगणना पर्यवेक्षकों, माइक्रो आब्जर्वरों और सहायकों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी हो ,यही सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतगणना दिवस पर हजारों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित हैं।  ऐसे में भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सीय सहायता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

243 मतगणना प्रेक्षक तैनात 

राज्य भर में कुल 243 मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। निर्वाचन संचालन नियम 1961 की धारा 51 के तहत, सभी उम्मीदवारों को मतगणना की तिथि, समय और स्थान की सूचना पहले ही दे दी गई है।