LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा हत्याकांड में नया मोड़,सीआईडी ने संभाला मोर्चा, अनंत सिंह से पूछताछ की तैयारी, कुचलने वाली कार की तलाश जारी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा विधानसभा के तारतर गांव में हुई दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है।...

New Twist in Mokama Murder CID Takes Over Hunt
अनंत सिंह से पूछताछ की तैयारी, कुचलने वाली कार की तलाश जारी- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा विधानसभा के तारतर गांव में हुई दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है। अब इस सनसनीखेज़ वारदात की जांच का दायरा और बढ़ गया है—क्योंकि पुलिस के साथ-साथ सीआईडी भी इस मामले में कदम बढ़ा चुकी है। यह जांच समानांतर चलेगी ताकि किसी भी पक्ष के साथ ज़ुल्म या पक्षपात की गुंजाइश न बचे। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुष्टि की कि इस संवेदनशील केस के लिए सीआईडी की एक अलग टीम गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगी।

भदौर थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में तारतर गांव निवासी दुलारचंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पहले उन्हें पैर में गोली मारी गई, फिर कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। चार दिन बीत चुके हैं, मगर पुलिस अब तक हथियार और घटना में इस्तेमाल वाहन की बरामदगी नहीं कर पाई है। इससे लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं क्या न्याय की गाड़ी भी राजनीति के दलदल में फंस गई है?

एसएसपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुलारचंद की मौत का कारण हृदय और फेफड़ों में चोट लगना बताया गया है। यानी गोली नहीं, बल्कि कुचलने से मौत हुई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वाहन कौन चला रहा था और हथियार कहां से आया। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

घटना के दिन अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी दोनों के काफिले का तारतर गांव से गुजरना हुआ था। तभी दोनों पक्षों में झड़प भड़क उठी, जो आगे चलकर दुलारचंद की जान ले बैठी। इस वारदात ने चुनावी मैदान को रणक्षेत्र में बदल दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस ठोके कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि घटना के वक्त अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे, इसी आधार पर शनिवार को उनकी गिरफ्तारी हुई।

NSIT
Nsmch

उधर, पुलिस की छापेमारी अब भी जारी है। अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 15 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो फुटेज से बाकी आरोपितों की पहचान की जा रही है। इलाके में एसटीएफ की दो यूनिट, अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां और चार क्यूआरटी टीम तैनात हैं।

मोकामा के लोग आज भी सहमे हुए हैं। गलियों में सन्नाटा है, दीवारों पर सवाल लिखे हैं“क्या इंसाफ़ मिलेगा या सियासी चालों में गुम हो जाएगा सच?”सीआईडी की जांच से अब उम्मीद जगी है कि सियासत और इंसाफ़ के बीच का फ़ासला शायद थोड़ा कम हो सके।