LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

NDA Manifesto: एनडीए आज पेश करेगा घोषणापत्र,जानें किन मुद्दों पर रहेगा जोर

NDA Manifesto: बिहार की सियासत आज फिर गरमाने वाली है। एनडीए गठबंधन आज प्रातः 9:30 बजे पटना में अपना घोषणापत्र यानी संकल्प पत्र जारी करने जा रहा है।

NDA will present its manifesto today
एनडीए आज पेश करेगा घोषणापत्र- फोटो : social Media

NDA Manifesto: बिहार की सियासत आज फिर गरमाने वाली है। एनडीए गठबंधन आज प्रातः 9:30 बजे पटना में अपना घोषणापत्र यानी संकल्प पत्र जारी करने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा, जेडीयू, हम, लोजपा (रामविलास) और आरएलडी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बीते दिनों पटना में हुई मैनिफेस्टो कमेटी की अहम बैठक में इस संकल्प पत्र के मुद्दों और वादों को अंतिम रूप दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए का यह घोषणापत्र विकास की नई इबारत लिखने वाला हो सकता है। बिहार को शैक्षणिक और औद्योगिक हब बनाने पर विशेष बल दिया गया है। युवाओं के लिए रोज़गार और स्वावलंबन के कई बड़े ऐलान की संभावना जताई जा रही है। एनडीए का प्रयास रहेगा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में बिहार को नई दिशा मिले।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव दो चरणों में  6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। भाजपा और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर, जबकि हम और राष्ट्रीय लोक दल 6-6 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि महागठबंधन ने 28 अक्टूबर को अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर पहले ही चुनावी रणभूमि में अपनी पिच तैयार कर ली थी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जारी उस घोषणापत्र में वादों की बारिश की गई थी — 20 दिन में सरकारी नौकरी देने का वादा, जीविका दीदियों को स्थायी करने और उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा देते हुए ₹30,000 मासिक वेतन देने की घोषणा की गई थी।

NSIT
Nsmch

तेजस्वी यादव ने कहा था कि “हम सिर्फ़ सरकार बनाने नहीं, बल्कि नया बिहार गढ़ने आए हैं।” वहीं, वीआईपी चीफ और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा था कि “हम अगले 30-35 साल तक बिहार की जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे। जो वादे किए हैं, हर एक को निभाएँगे।”

अब निगाहें एनडीए के घोषणापत्र पर टिकी हैं  क्या यह बिहार की जनता को नए विश्वास और विकास का संदेश देगा ? बिहार का मतदाता अब इस सवाल का जवाब अपने वोट से देगा।