LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: एनडीए और महागठबंधन कार्यकर्ताओं में झड़प, कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी को खदेड़ा, जमकर हुआ बवाल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए, और कुछ ही मिनटों में राजनीतिक तनातनी सड़कों पर टकराव का रूप ले बैठी।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: एनडीए और महागठबंधन कार्यकर्ता
एनडीए और महागठबंधन कार्यकर्ताओं में झड़प- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: अररिया ज़िले के फारबिसगंज कॉलेज चौक के पास चुनावी माहौल अचानक गरमा गया। कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए, और कुछ ही मिनटों में राजनीतिक तनातनी सड़कों पर टकराव का रूप ले बैठी। मामला झंडे से शुरू हुआ, मगर सियासी तापमान इतना बढ़ा कि कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केशरी को दौड़ा दिया, और हालात बिगड़ते उससे पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मुकेश कुमार साहा को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा।

स्रोतों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी अपनी गाड़ी पर लगे पार्टी के झंडे के साथ कॉलेज चौक पहुंचे, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। जवाब में भाजपा प्रत्याशी ने भी कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी पर लगे झंडे पर सवाल खड़ा कर दिया। बस फिर क्या था—दोनों ओर से नोकझोंक, नारेबाज़ी और आक्रोश का दौर शुरू हो गया।

विवाद बढ़ते ही कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास और किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी के नेतृत्व में समर्थक सैकड़ों की संख्या में वहां जमा हो गए। कुछ ही पलों में कॉलेज चौक चुनावी अखाड़े में बदल गया। आवाज़ें ऊंची हुईं, तल्ख़ लहजे में बहस छिड़ी, और देखते-देखते दोनों तरफ़ के समर्थकों में धक्का-मुक्की और हाथापाई जैसे हालात बन गए।

भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशी अपने-अपने वोट डालकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकले थे, मगर जब वे आमने-सामने हुए, भीड़ ने माहौल और गर्म कर दिया। स्थिति बेकाबू होने से पहले SDPO मुकेश कुमार साहा ने मोर्चा संभाला, पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को पीछे हटाया और लोगों को तितर-बितर कराया। इसी अफरा-तफरी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केशरी को घेर लिया, जिसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकले।

NSIT
Nsmch

स्थिति शांत होते ही पुलिस प्रशासन ने कड़े क़दम उठाए। दोनों प्रत्याशियों की एक-एक गाड़ी जब्त कर ली गई, ताकि आगे कोई विवाद न खड़ा हो। फिलहाल फारबिसगंज में हालात नियंत्रण में हैं। SDPO मुकेश कुमार साहा लगातार बूथों पर गश्त कर रहे हैं, और मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी अफ़वाह या उकसावे में न आएं।

फारबिसगंज का ये चुनाव बेशक विकास की बातों से शुरू हुआ था, मगर शनिवार को यह साफ हो गया कि सियासत की ज़मीन पर एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ी आग भड़का सकती है। फिलहाल पुलिस की सतर्कता और क़ानून व्यवस्था की सख्ती ने हालात संभाल लिए हैं, और मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

रिपोर्ट- राजेश कुमार