LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रुझानों में एनडीए का आंकड़ा 157 के पार, तेजस्वी को लग सकता है बड़ा झटका

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025- फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और सुबह 9:45 बजे तक प्राप्त रुझानों में एनडीए स्पष्ट बढ़त के साथ सरकार बनने की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एनडीए 157 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा है।


रुझानों के मुताबिक जेडीयू और बीजेपी गठबंधन ने इस चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया है। जेडीयू 69 सीटों पर आगे है, जो 2020 की तुलना में 28 सीटों की बढ़त मानी जा रही है। वहीं बीजेपी 68 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा एलजेपी (RV) ने 14 सीटों पर बढ़त हासिल कर सबको चौंकाया है। हम (HAMS) 4 और आरएलएम 2 सीटों पर आगे हैं।

Diarch GO


दूसरी ओर महागठबंधन (MGB) को इस चुनाव में बड़ा झटका लगता दिख रहा है। महागठबंधन कुल 76 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें आरजेडी 52, कांग्रेस 17, सीपीआई(एमएल) 5, सीपीआई 1 और सीपीएम 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 2020 की तुलना में यह आंकड़ा काफी कम है, जिससे एमजीबी की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।


अन्य दल (OTH) कुल 5 सीटों पर आगे हैं। इनमें जेएसपी, एआईएमआईएम, जेएसजेडी और टीपीपी में से प्रत्येक 1 सीट पर आगे है, जबकि बीएसपी का खाता फिलहाल नहीं खुला है।

NSIT
Nsmch


सुबह के रुझानों से साफ है कि एनडीए भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर में बदलाव संभव है, लेकिन मौजूदा आंकड़े एनडीए के पक्ष में मजबूत संकेत दे रहे हैं।