LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar Election Results 2025: एनडीए का शो ऑफ़ स्ट्रेंथ, भाजपा सबसे आगे,रुझानों में महागठबंधन पिछड़ा, दो घंटे की गिनती के बाद की तस्वीर

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की शुरुआती गिनती ने ही सियासी माहौल गर्म कर दिया है। दो घंटे की गिनती पूरी होने के बाद तस्वीर साफ है कि एनडीए दमदार बढ़त बनाए हुए है।...

NDA shows strength as BJP leads Grand Alliance
एनडीए का शो ऑफ़ स्ट्रेंथ- फोटो : social Media

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की शुरुआती गिनती ने ही सियासी माहौल गर्म कर दिया है। दो घंटे की गिनती पूरी होने के बाद तस्वीर साफ है कि एनडीए दमदार बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों मेंएनडीए 166 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन बड़ी बढ़त हासिल करने में नाकाम दिख रहा है। महागठबंधन  71 सीटों पर आगे है

सबसे बड़ा प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी कर रही है। भाजपा इस समय 70 सीटों पर आगे चल रही है और यह भी चर्चा है कि क्या भाजपा 2020 के अपने रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं। सम्राट चौधरी, अलीनगर से मैथिली ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जैसे भाजपा के प्रमुख चेहरे आरंभिक दौर से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

सुबह 10 बजे तक प्राप्त रुझान इस प्रकार हैं—

भाजपा: 70

जदयू: 72

राजद: 50

लोजपा: 15

कांग्रेस: 16

हम: 4

AIMIM, माकपा, माले: 1-1 सीट पर आगे

कुल 121 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, और इन रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और 234 सीटों पर मतगणना का काम तेज रफ़्तार से चल रहा है। रुझानों से साफ है कि भाजपा–जदयू की जोड़ी इस बार भी मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि नीतीश कुमार की फिर वापसी होगी या तेजस्वी यादव सत्ता की कुर्सी तक पहुंच पाएंगे?शाम तक परिणाम आने शुरू होंगे और तय हो जाएगा कि अबकी बार बिहार किसका होगा।

NSIT
Nsmch