LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तरारी में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, सुनील पांडे ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-‘अब बिहार में जंगलराज नहीं, मंगलराज आएगा’

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र में सियासी तापमान बढ़ गया है। ...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
तरारी में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र में सियासी तापमान बढ़ गया है। पीरो में एनडीए के पार्टी प्रधान कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का नेतृत्व तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे ने किया। इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश देखते ही बन रहा था।

मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक सुनील पांडे ने कहा कि सिर्फ नौ महीनों में साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। तरारी क्षेत्र के लगभग हर गांव में सड़क, नाली और गली निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का मूड साफ है, अब वोट इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Bloc) को नहीं, बल्कि एनडीए को मिलेगा।

Diarch GO

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए पांडे ने कहा कि “जो लोग किसानों की बात करते हैं, असल में वही किसानों को ठगते हैं। एनडीए सरकार ने किसानों को बिजली, सिंचाई, अनुदान और फसल सहायता जैसी सुविधाओं से सशक्त किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब बिहार में जंगलराज नहीं लौटेगा। एनडीए के साथ मंगलराज आने वाला है। जनता विकास चाहती है, अव्यवस्था नहीं। भाजपा-जदयू की सरकार ने बिहार में शांति, सड़क और स्कूल की नींव मजबूत की है।”

NSIT
Nsmch

जनसभा में पांडे ने दावा किया कि इस बार एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत तीन गुना वोटों के अंतर से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि “तरारी की जनता जानती है कि कौन काम करता है और कौन सिर्फ बयानबाज़ी करता है।”

चुनावी मंच पर सुनील पांडे ने तरारी के लोगों से अपील की कि वे एनडीए के हाथों को मज़बूत करें ताकि बिहार में विकास की गाड़ी बिना रुकावट के आगे बढ़ती रहे।

रिपोर्टर आशीष कुमार