LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच एनडीए में घमासान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कार्यक्रम रद्द, बीजेपी सांसद का फूंका गया पुतला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दूसरे चरण के मतदान से पहले एनडीए में घमासान देखने को मिल रहा है। एनडीए के दो दल के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं।

नवादा में भारी बवाल
एनडीए में घमासान - फोटो : reporter

Bihar Election 2025: बिहार के नवादा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। इस आंतरिक कलह के चलते एनडीए के कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आज भाजपा नेता सम्राट चौधरी का कादिरगंज में पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। इसी बीच, एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा जिलाध्यक्ष ने नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का पुतला दहन कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 'सवर्ण एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए जा रहे हैं।

सवर्ण समाज को तोड़ने का आरोप 

लोजपा (रामविलास) के युवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि यह विरोध नहीं, बल्कि आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सांसद सवर्ण समाज के वोटों को तोड़ने की कोशिश करते हैं, तो उनका विरोध किया जाएगा। चंदन सिंह ने कहा कि नवादा में 35 साल से गुलामी झेल रहे हैं और सांसद इससे निकलने का रास्ता बंद कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद का पुतला दहन 

उन्होंने आगे कहा कि जब नवादा में पूरा सवर्ण समाज एकजुट हो रहा है, तो सांसद उसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। चंदन सिंह ने वर्तमान विधायक विभा देवी का नाम लिए बिना उनका विरोध किया और जन सुराज के नेता अनुज सिंह के पक्ष में अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज की एकता को कमजोर करने का प्रयास किया गया, तो वे चुप नहीं रहेंगे, यही कारण है कि सांसद विवेक ठाकुर का पुतला दहन किया गया है।

सांसद पर गंभीर आरोप 

चंदन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने सांसद से हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि वे समाज को तोड़ने की कोशिश न करें। बता दें कि भूमिहार समाज एकजुट होकर जन सूराज के नेता डॉ अनुज सिंह के पक्ष में खड़ा होने की बात कही जा रही है। वहीं वर्तमान राजद विधायक विभा जो यादव समुदाय से आती है। एनडीए के जदयू ने उम्मीदवार बनाया है। उनका यह लोग भर विरोध कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट