LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: एनडीए का धुआंधार प्रचार, पीएम मोदी,नीतीश की सभाओं की भारी मांग, वार रूम से 24 घंटे हो रही निगरानी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले एनडीए का प्रचार अभियान रफ़्तार पकड़ चुका है।...

NDA s Blazing Campaign Huge Demand for Modi Nitish Rallies
एनडीए में पीएम मोदी,नीतीश की सभाओं की भारी मांग- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले एनडीए का प्रचार अभियान रफ़्तार पकड़ चुका है। गठबंधन के सभी घटक दलों के वार रूम से चुनावी गतिविधियों की 24x7 निगरानी की जा रही है। हर दिन नेताओं के कार्यक्रम उम्मीदवारों की मांग और उपलब्धता के आधार पर तय हो रहे हैं।भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को पूर्ण गति दे दी है। पार्टी के वार रूम का कार्यक्रम विभाग 16 से 18 घंटे लगातार सक्रिय है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, गोवा और दिल्ली समेत नौ राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार के अलग-अलग इलाकों में जनसभाएँ कर रहे हैं।

हर दिन 50 से अधिक एनडीए उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रवि किशन, मनोज तिवारी, और पवन सिंह जैसे नेताओं की भी जबरदस्त मांग बनी हुई है।वार रूम में क्षेत्रवार और जातिवार प्रभाव को देखते हुए प्रचारकों की तैनाती की जा रही है, ताकि हर सभा का अधिकतम राजनीतिक असर हो।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौ से अधिक जनसभाओं की तैयारी की है।जदयू की रणनीति यह है कि नीतीश की सभाएँ उन केंद्रीय स्थानों पर हों जहाँ से आसपास की विधानसभा सीटों को भी कवर किया जा सके।पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और स्थानीय नेताओं के साथ जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्देश दिया गया है।

जदयू मुख्यालय के वार रूम से सभी 101 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग हो रही है।यहाँ से यह भी देखा जा रहा है कि किन इलाकों में अब तक प्रचार कमजोर है और वहाँ कैसे फोकस बढ़ाया जाए।मुख्यमंत्री के अलावा संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सभाओं की भी व्यापक मांग है।

NSIT
Nsmch

हम (सेक्युलर) के छह उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी नेताओं को मगध क्षेत्र में तैनात किया गया है।संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन लगातार गया जिले में कैंप किए हुए हैं।मांझी इन छह सीटों के अलावा एनडीए के अन्य प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार करेंगे।

दूसरी ओर, लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की सभाओं की डिमांड सबसे ज़्यादा है।हर दिन हेलिकॉप्टर से उनकी तीन से पाँच सभाओं का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।चिराग अपने 29 प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में भी वोट मांग रहे हैं।पार्टी के 40 स्टार प्रचारक भी मैदान में उतर चुके हैं।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को मिली छह सीटों के लिए उपेंद्र कुशवाहा और उनके 20 स्टार प्रचारक सक्रिय हैं।पार्टी ने 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक के लिए एक हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है, जिसके ज़रिए कुशवाहा राज्यभर में सभाएँ करेंगे।अभी तक एनडीए के घटक दलों की संयुक्त जनसभाओं का शेड्यूल तय नहीं हुआ है, मगर समन्वय समिति इस पर काम कर रही है।

संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मोदी नीतीश शाह चिराग मांझी एक ही मंच से जनसभा कर सकते हैं।कुल मिलाकर, बिहार में अब सियासी माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है।वार रूम से लेकर हेलीकॉप्टर तक, एनडीए ने अपने प्रचार अभियान को मिशन मोड में बदल दिया है जहाँ हर सभा, हर भाषण और हर नारा, चुनावी रणभूमि में एक सटीक राजनीतिक वार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।