LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BJP manifesto: NDA का संकल्पपत्र जारी, रोजगार, महिला और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस, 10 रुपए में भोजन देने का वादा, महागठबंधन के घोषणा पत्र पर एनडीए का संकल्प पत्र पड़ा भारी!

BJP manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए अपना घोषणापत्र जारी कर रहा है। पटना के होटल मौर्या में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणापत्र जारी किया जा रहा है।

BJP manifesto
NDA का घोषणापत्र जारी- फोटो : social Media

BJP manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए अपना घोषणापत्र जारी कर रहा है। पटना के होटल मौर्या में  जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में  घोषणापत्र जारी किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेतएनडीए  के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांचों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद है।

एनडीए ने घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का ऐलान किया है। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई है। इसमें फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है।हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का वादा है ।  जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगीकर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000 का लाभदिया जाएगा

NDA का घोषणापत्र में मुफ्त राशन,125 यूनिट मुफ्त बिजली,5 लाख तक मुफ्त इलाज,50 लाख नए पक्के मकान,सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा किया गया है।NDA का घोषणापत्र में  सभी गरीब परिवारों के छात्रों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता व स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब की सुविधा देने का वादा किया गया है,वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस का ऐलान किया गया है और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाएं देने का वादा किया गया है।