LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

NDA Manifesto: NDA आज जारी करेगा घोषणा पत्र, अमित शाह, सीएम नीतीश सहित ये नेता होंगे मौजूद, जानिए 'संकल्प पत्र' के मुख्य मुद्दे

NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज एनडीए की ओर से घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान अमित शाह, सीएम नीतीश सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

NDA Manifesto
एनडीए जारी करेगा घोषणा पत्र - फोटो : social media

NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार जारी है। पीएम सीएम सहित पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच आज एनडीए अपन मेनिफेस्टो जारी कर सकता है। जानकारी अनुसार अपने सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर संयुक्त घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो अमित शाह एनडीए के चुनावी घोषण पत्र को जारी करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, और चिराग पासवान सहित एनडीए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

एनडीए का चुनावी घोषणा पत्र 

एनडीए अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई ऐलान कर सकता है। बिहार में रोजगार औऱ उद्योग-धंधों पर भी इस चुनावी घोषणा पत्र में फोकस किया जा सकता है। इससे पहले हाल ही में महागठबंधन ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार की आज बिहार में चुनावी रैलियां भी हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छपरा और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा का संकल्प पत्र

सूत्रों के अनुसार, घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा की ओर से इसे हमेशा की तरह “संकल्प पत्र” नाम दिया जाएगा। भाजपा ने दावा किया है कि घोषणा पत्र जनता से मिली लाखों सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। पार्टी ने राज्यभर में सुझाव अभियान चलाकर नागरिकों से रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी राय मांगी थी। इनमें से उपयोगी सलाहों को अंतिम रूप में शामिल किया गया है।

क्या होंगे प्रमुख मुद्दे

1. महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

10,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता योजना महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सफल उद्यम पर दो लाख रुपये तक का विस्तार ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। विधवा महिलाओं को पेंशन और उच्च शिक्षा में आरक्षण का वादा भी शामिल होगा।

NSIT
Nsmch

2. युवाओं और रोजगार पर फोकस

बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना। सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने का वादा। निवेश और औद्योगिक क्लस्टर के माध्यम से स्टार्टअप और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा।

3. किसानों के लिए नई पहलें

किसानों को अपने उत्पादों की बेहतर बिक्री के लिए स्थानीय इकाइयों और बाजार तंत्र को मजबूत किया जाएगा। नए एग्रो-बिजनेस क्लस्टर बनाकर ग्रामीण स्तर पर निवेश और रोज़गार को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

4. सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का वादा। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की नई योजनाएं। एनडीए गठबंधन अपने घोषणा पत्र को “सुरक्षा, विकास और सबका साथ” के नारे पर केंद्रित रखेगा। नीतीश कुमार की सरकार की पिछली उपलब्धियों जैसे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार और सड़क विकास का जिक्र करते हुए गठबंधन राज्य में स्थिरता और विकास की निरंतरता पर जोर देगा।