LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

26 सेकंड में जारी हुआ NDA मेनिफेस्टो तो भड़की कांग्रेस... एक एक शब्द 'झूठ का पुलिंदा', नीतीश के हालत पर भी सवाल

NDA manifesto
NDA manifesto - फोटो : news4nation

Bihar NDA manifesto : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एनडीए के चुनावी घोषणा पत्र पर तीखा हमला बोला है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कहा कि एनडीए ने महज 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी, जो अपने आप में हैरान करने वाली बात है। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा, “कुछ पत्रकारों ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे छोटा प्रेस कॉन्फ्रेंस था। ये लोग आए, मुंह दिखाया और चले गए। मीडिया से डर रहे हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार और भाजपा नेता पत्रकारों के सवालों से क्यों भाग रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने एनडीए के मेनिफेस्टो को “झूठ का पुलिंदा” करार देते हुए कहा कि भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, लेकिन उसका क्या हुआ? गहलोत ने व्यंग्य करते हुए कहा, “उन्होंने कहा था कि गन्ने से शुगर बनेगी और मैं उसे चाय में डालकर पी लूंगा — अब बताइए, क्या हुआ उस वादे का?”

उन्होंने यह भी पूछा कि एनडीए का घोषणा पत्र नीतीश कुमार से क्यों जारी नहीं कराया गया, क्या वे अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि मंच पर आकर जनता से बात कर सकें? अशोक गहलोत ने कहा कि “इंडिया गठबंधन” के घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए गठबंधन की सरकार आने पर उन्हें कैबिनेट में ले जाकर लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “देशभर में पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इस पर एक शब्द नहीं बोलते।” 

रिपोर्ट कार्ड पेश NDA 

गहलोत ने एनडीए से 20 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की मांग की और कहा कि जो वादे किए गए थे, वे क्यों पूरे नहीं हुए, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए। 

NSIT
Nsmch

इंदिरा गांधी का स्मरण 

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग, बलिदान और देश के लिए किए गए कार्य को भारत कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा, “इंदिरा जी ने देश को जो दिया, वह अमूल्य है। आज हम उसी भावना के साथ बिहार की जनता के बीच आए हैं।”