LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar counting:बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप के आसार, पाँचों सीटों पर बढ़त, मंत्री जयंत राज बोले- जनता ने भरोसे का मैंडेट दिया

Bihar counting: बांका जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच एनडीए ने पाँचों विधानसभा सीटों पर मजबूत बढ़त बनाकर माहौल पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया है।

NDA headed for clean sweep in Banka
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप के आसार- फोटो : reporter

Bihar counting: बांका जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच एनडीए ने पाँचों विधानसभा सीटों पर मजबूत बढ़त बनाकर माहौल पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया है। अमरपुर विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी एवं भवन निर्माण मंत्री जयंत राज लगातार बड़ी बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ताज़ा अपडेट के मुताबिक, दसवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें मंत्री जयंत राज अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर 10,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। राउंड-दर-राउंड बढ़ते अंतर को देखकर मंत्री ने भरोसा जताया है कि अंतिम नतीजे में यह बढ़त और तेज़ी से बढ़ेगी।

Diarch GO

मंत्री जयंत राज ने कहा कि बिहार की अवाम ने एनडीए पर एतबार जताया है। विकास की राह को रफ़्तार देने के लिए जनता ने एक बार फिर हमारा हाथ मज़बूती से थामा है। बांका की पाँचों सीटों पर एनडीए भारी वोटों से जीत की तरफ बढ़ रहा है।

पूरा जिला इस समय सियासी गर्मी और रुझानों की हलचल के बीच है। हर नए राउंड में एनडीए की स्थिति और मजबूत होती दिख रही है। चुनावी गणित के जानकारों का कहना है कि बांका में इस बार मुकाबला नहीं, बल्कि एकतरफ़ा बढ़त का ही खेल चल रहा है।

NSIT
Nsmch

नतीजों में अभी कुछ और राउंड बाकी हैं, लेकिन सियासी पंडितों के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी पूरा यक़ीन है कि बांका में एनडीए का परचम लहराने वाला है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत