LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर में लोकतंत्र का पहरा सख़्त, 3 सीटों पर मतदान, ड्रोन, NDRFजवानों की निगरानी में वोटिंग जारी, उपमुख्यमंत्री सम्राट समेत 39 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर जिले की तीन विधानसभा सीटों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर में आज मतदान का दौर सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

Munger Drones NDRF guard polls 3 seats Deputy CM s fate at s
उपमुख्यमंत्री सम्राट समेत 39 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर जिले की तीन विधानसभा सीटों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर में आज मतदान का दौर सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। जिले के 9 लाख 98 हज़ार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 1208 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है और हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हो सके।

प्रशासन इस बार ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह मुस्तैद है। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि हर गतिविधि की लाइव निगरानी हो सके। मतदान कक्ष के बाहर मतदाताओं के लिए मोबाइल होल्डर लगाए गए हैं, जहां वे अपना फोन सुरक्षित रख सकेंगे। खास बात यह कि इस बार किसी भी बूथ को शिफ्ट नहीं किया गया है, जिससे मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

जिला प्रशासन ने 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष बनाया है, जहां किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए मतदाता टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। वोटर आईडी न होने की स्थिति में आयोग द्वारा निर्धारित 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के साथ भी मतदान संभव है।

जिले के 620 भवनों में बने 1280 बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। ग्रामीण और दियारा क्षेत्रों में गंगा नदी पर नाव से पेट्रोलिंग जारी है। सेक्टर और सुपर ज़ोनल मजिस्ट्रेट लगातार दौरा और जांच कर रहे हैं। जिले के 320 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त निगरानी में वोट पड़ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

खासकर नक्सल प्रभावित खड़गपुर और भीमबांध इलाक़ों में एसटीएफ और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग ऑपरेशन जारी है, जो मतदान समाप्ति तक चलेगा। स्पष्ट है—इस बार मुंगेर में मतदान सिर्फ़ चुनाव नहीं, सुरक्षा और भरोसे की बड़ी परीक्षा भी है। जनता का निर्णय ईवीएम में दर्ज होगा और लोकतंत्र की जीत फिर से दर्ज होगी।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान