LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी, मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नही देने का खोला बड़ा राज, दोस्तों' से सुलह के दिए संकेत

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुकेश सहनी ने चुप्पी तोड़ते हुए मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देने का कारण बताया है....

Mukesh Sahni
मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उपस्थित होकर पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। मुकेश सहनी ने कहा कि दरभंगा की धरती पर बदलाव की लहर चल पड़ी है और इस बार जनता विकास और सम्मान के मुद्दों पर मतदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ़ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास और न्याय सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के दौरान, पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि तारापुर विधानसभा के वीआईपी उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने की खबरें है। इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि उम्मीदवार ने निर्दलीय रूप से अपना पर्चा दाखिल किया था, वीआईपी पार्टी के सिंबल से नहीं। उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी का कोई उम्मीदवार भाजपा में नहीं गया।

सबसे अहम सवाल वीआईपी के 15 सीटों पर एक भी मुस्लिम उम्मीदवार न होने को लेकर। इस पर मुकेश सहनी ने साफ़ कहा, “हमने प्रयास किया कि सभी वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधियों को टिकट दिया जाए, लेकिन मुस्लिम समाज से ऐसा कोई चेहरा उपलब्ध नहीं हुआ। इसीलिए हमने इस बार टिकट नहीं दिया। हालांकि सभी धर्म और जाति के लोग हमारी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।”मुकेश सहनी ने महागठबंधन को लेकर भी भरोसा जताया और कहा कि वहां ऑल इज वेल है। उनके अनुसार, महागठबंधन में किसी प्रकार की मतभेद या गुटबाजी नहीं है और सभी घटक दल एकजुट होकर बिहार में बदलाव की लड़ाई लड़ेंगे।

गौराबौरम विधानसभा से महागठबंधन के दो उम्मीदवारों के आमने-सामने होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वीआईपी के संतोष साहनी वहां चुनाव लड़ रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस संबंध में राजद कार्यालय से पत्र जारी किया है। वहीं राजद के अफज़ल अली खान के मामले में मुकेश सहनी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही समझौता हो जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार मतदान विकास और सम्मान के मुद्दे पर किया जाए, और दावा किया कि इस चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना बेहद मजबूत है।मुकेश सहनी के इस बयान ने स्पष्ट किया कि वीआईपी अपनी रणनीति और चुनावी समीकरणों के साथ पूरी तरह तैयार है। साथ ही महागठबंधन के अंदरूनी सौहार्द और तालमेल को भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से उजागर किया, जिससे स्पष्ट हो गया कि बिहार के राजनीतिक रण में वीआईपी और महागठबंधन की तैयारी पूरी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर