LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: '2010 वाले नीतीश अब नहीं रहे', पीएम मोदी के बिहार दौरे पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला, एनडीए के सीएम फेस को लेकर क्या कहा जानिए...

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर मुकेश सहनी ने बड़ा हमल बोला है। मुकेश सहनी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी केवल चुनाव के समय ही बिहार आते हैं...सीएम नीतीश को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

मुकेश सहनी
पीएम मोदी पर मुकेश सहनी का हमला - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार में हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष का दावा है कि पीएम मोदी केवल चुनाव के समय ही बिहार में आते हैं चुनाव के बाद वो बिहार में नजर भी नहीं आते है। चुनावी प्रचार पर जाने से पहले महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। 

2020 के वादे क्यों नहीं हुए पूरे?

मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं तो स्वागत हैं लेकिन दुख इस बात का है कि वो सिर्फ चुनाव में बिहार आते हैं। चुनाव के बाद तो ना ही प्रधानमंत्री और ना ही गृह मंत्री बिहार में नजर आते हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि 2020 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उनमें से किसी पर भी आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बेरोजगारी, शिक्षा और उद्योग के मोर्चे पर बिहार अब भी पिछड़ा है।

जलेबी की तरह बातें को घुमा रही बीजेपी 

प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को रील बनाकर पैसे कमाने की बात करने वाले मोदी जी यह बताएं कि पिछले वादों का क्या हुआ? युवाओं के रोजगार का क्या हुआ? वहीं, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नीतीश कुमार को एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा बताए जाने पर भी मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी जलेबी की तरह बातें न घुमाए। अगर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री चेहरा हैं तो खुलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करे। महाराष्ट्र में शिंदे को घोषित किया गया था, लेकिन बाद में क्या हुआ, देश जानता है।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर बीजेपी करेगी खेला

उन्होंने कहा कि बीजेपी अंदरखाने ‘मुख्यमंत्री के चेहरे’ को लेकर पहले से ही खेल तैयार रखी है। नीतीश कुमार हमारे लिए अब कोई फैक्टर नहीं हैं। 2010 वाले नीतीश अब नहीं रहे। अगर महागठबंधन के सामने नीतीश कुमार सीएम फेस हैं तो गठबंधन के लिए यह फायदेमंद साबित होता। बता दें कि चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है।  

NSIT
Nsmch

पटना से रंजीत की रिपोर्ट