LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश का कांग्रेस में स्वागत है....पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री को दिया ऑफर, बिहार चुनाव के बीच बढ़ी हलचल

Bihar Election 2025: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कांग्रेस में शामिल हो जाएं कांग्रेस में उनका स्वागत है...पढ़िए आगे.....

पप्पू यादव सीएम नीतीश
पप्पू यादव का सीएन नीतीश को ऑफर - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है अब प्रचार प्रसार शुरु हो गया है। इसी बीच निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दे दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश का कांग्रेस में स्वागत है।  

कांग्रेस में सीएम नीतीश का स्वागत 

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो कांग्रेस उनका सम्मान भी करेगी और स्वागत भी। पत्रकारों से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि "बिलकुल नहीं। भाजपा उन्हें सम्मान नहीं देगी"। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस उनका सम्मान करेगी, उनका स्वागत करेगी। वे अगर आना चाहें तो कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं।

नीतीश को सीएम नहीं बनाना चाहती बीजेपी 

महागठबंधन में एकजुटता को लेकर उठ रहे सवालों पर पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन में सब ठीक है। अकेला पप्पू यादव पूरे इंडिया पर भारी है। आप घबराइए नहीं। उन्होंने साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं से पूछिए, क्या उनमें एकजुटता है? उन्होंने दावा किया कि बिहार में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती।

छठ के बाद जमेगा चुनाव प्रचार का रंग 

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब इंडिया गठबंधन को नहीं, बल्कि महागठबंधन को वोट करेगी। पप्पू यादव ने आगे बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बिहार में चुनावी सभाएं छठ के बाद आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन मर नहीं रही है, बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत है। इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पप्पू यादव का यह बयान चुनावी माहौल में नीतीश कुमार और कांग्रेस के बीच संभावित समीकरणों पर नए संकेत दे रहा है।

NSIT
Nsmch

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट