LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आदर्श आचार संहिता की उड़ती धज्जियां, कचरा भवन में जनप्रतिनिधियों के रईसजादे ने सजाई बारबालाओं की माफिल, रुपयों की हो रही बारिश, वीडियो वायरल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: : स्वच्छता अभियान के नाम पर बनाए गए कचरा भवन में आयोजित बारबालाओं की माफिल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
जनप्रतिनिधियों के रईसजादे ने सजाई बारबालाओं की माफिल- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  स्वच्छता अभियान के नाम पर बनाए गए कचरा भवन में आयोजित बारबालाओं की माफिल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मोतीहारी के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक भोजपुरी गानों पर फरमाइश करते हुए रुपयों की बारिश कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, यह आयोजन दीवाली की रात को हुआ। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित युवकों ने सिगरेट पीते हुए बारबालाओं से गानों की फरमाइश की और उसी दौरान खुलेआम नोट लुटाए। वीडियो में युवकों का यह अंदाज़ आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए प्रतीत हो रहा है।

लोग वीडियो को देखकर आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कार्य जनप्रतिनिधियों के सहजादों की सियासी धौंस जैसा प्रतीत होता है। वायरल वीडियो के अनुसार, यह कार्यक्रम सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मनसिंघा पंचायत का बताया जा रहा है।

हालांकि, न्यूज़4नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर गरमागरम बहस छिड़ी हुई है। लोग वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं और इसे सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से विवादास्पद बता रहे हैं।

वीडियो में दिख रहे युवकों का यह रवैया और खुलेआम नोट उड़ाने का दृश्य लोगों के लिए आश्चर्यजनक और आलोचनात्मक दोनों ही है। सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से फैलने के कारण स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार