LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: मोकामा में सख्त सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात, दुलारचंद हत्याकांड का क्या पड़ेगा असर, अनंत सिंह या सूरजभान कौन किसपर भारी, जानिए

Bihar Election 2025: मोकामा में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान शुरु हो गया है। दुलारचंद हत्याकांड के बाद मोकामा पुलिस छाबनी में तब्दील हो गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह
अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह- फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव मोकामा में भारी बवाल देखने को मिला। आज चुनाव अपने पहले पड़ाव पर है। आज 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिनमें से एक मोकामा भी है। मोकामा में दुलारचंद की हत्या और जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह के जेल जाने से क्षेत्र में सियासी बवाल सातवें आसमान पर है। इस बार मोकामा में दो बाहुबली नेता एक दूसरे के सामने हैं। अनंत सिंह का मुकाबला बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है। वहीं जनसुराज की ओर से पीयूष प्रियदर्शी दोनों को टक्कर दे रहे हैं। मोकमा में सियासी सरगर्मी के बीच सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल 

मोकामा के सभी बूथों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हो गया है।  मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना है। मोकामा विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। मोकामा में सियासी झड़प ने सीट को हॉट सीट बना दिया है। मुख्य मुकाबला अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच है। दोनों ही भूमिहार जाति से आते हैं दोनों बाहुबली छवि के नेता हैं। ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है कि कौन किसको मात देगा।

Diarch GO

मोकामा बनी भूमिहार सियासत की हॉट सीट

भूमिहार राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाली मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राजद ने बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है, जबकि जेडीयू ने अनंत सिंह पर भरोसा जताया है। हाल की हिंसक घटनाओं के बाद यहां जातीय गोलबंदी और तेज हो गई है। पहले माना जा रहा था कि भूमिहारों के वोट में बिखराव होगा। लेकिन दुलारचंद यादव की हत्या और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के जेल जाने के बाद बड़ा सियासी उलट फेर हुआ है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार जहां वोटों का बिखराव होता वहां अब भूमिहार जाति एकजुट होकर अनंत सिंह के पक्ष में वोट कर सकते हैं।