LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: मोकामा में महामुकाबला, सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी, अनंत-सूरजभान के आमने-सामने की लड़ाई में बाहुबली का किला चुप !

Bihar Election 2025: मोकामा में महामुकाबला हो रहा है। सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तारी धीमी है। मात्र 11.55 फीसदी मतदाताओं ने ही अब तक अपने मत का प्रयोग किया है। यहां मुख्य मुकाबला अनंत सिंग और सूरजभान सिंह में है....

मोकामा में महामुकाबला
मोकामा में महामुकाबला- फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ आज गुरुवार को पूरे जोशो-खरोश के साथ हो गया है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बिहार में  13.13  फीसदी से अधिक मतदान दर्ज हो चुका है। बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा की बात करें तो मोकामा में मतदान की रफ्तार धीमी है। मोकमा में सुबह 9 बजे तक 11.55 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 फीसदी मतदान हुआ है। 

मोकामा में रफ्तार धीमी

पहले तीन घंटे से मतदान शांतिपूर्ण हो गई है। मतदान के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अन्य जिलों की बात करें तो गोपालगंज में 9 बजे तक 13.97 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। छपरा में 12 फीसदी मतदान हुआ है। मधेपुरा में 13.74, सहरसा में 15.27, दरभंगा में 12.48, मुजफ्फरपुर में 14.38, गोपालगंज में 13.97. सिवान में 13.35, सारण में 13.30, वैशाली में 14.30, समस्तीपुर में 12.86, बेगूसराय में 14.60, खगड़िया में 14.15, मुंगेर में 13.37, लखीसराय में 13.39, शेखपुरा में 12.97, नालंदा में 12.45, पटना में 11.22, भोजपुर में 13.11 और बक्सर में 13.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

मोकामा बनी भूमिहार सियासत की हॉट सीट

भूमिहार राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाली मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राजद ने बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है, जबकि जेडीयू ने अनंत सिंह पर भरोसा जताया है। हाल की हिंसक घटनाओं के बाद यहां जातीय गोलबंदी और तेज हो गई है। पहले माना जा रहा था कि भूमिहारों के वोट में बिखराव होगा। लेकिन दुलारचंद यादव की हत्या और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के जेल जाने के बाद बड़ा सियासी उलट फेर हुआ है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार जहां वोटों का बिखराव होता वहां अब भूमिहार जाति एकजुट होकर अनंत सिंह के पक्ष में वोट कर सकते हैं।