LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह का मंच हादसा, चुनावी सभा के दौरान मंच टूटने से गिर पड़े नेता, दहशत में समर्थक

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा विधानसभा चुनाव के दौरान बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह का मंच अचानक टूट गया। भीड़ में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पूर्व विधायक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह
मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह का मंच हादसा- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा विधानसभा चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच सियासी जंग और भी गरम हो गई है। शनिवार को मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत कुमार सिंह का तूफानी संपर्क अभियान चल रहा था।

रामपुर-डूमरा गांव में उनके समर्थकों ने छोटा सा मंच बनाया। जैसे ही पूर्व विधायक गांव में पहुंचे, समर्थकों ने अनुरोध किया कि वे मंच से जनता को संबोधित करें। चुनावी माहौल के चलते अनंत सिंह ने इस अवसर को ठुकराया नहीं और मंच पर विराजमान हो गए। उनके एक समर्थक ने माइक थामकर भाषण शुरू किया।

लेकिन भाषण और ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारेबाजी के दौरान अचानक मंच टूट गया, और बाहुबली नेता नीचे धड़ाम गिर पड़े। इस घटना से वहां उपस्थित समर्थकों में हड़कंप मच गया, कई लोग सहम गए और कई ने तुरंत सुरक्षा में मदद की। इसका वीडियो वायल हो रहा है।वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरने के बावजूद अनंत सिंह सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि यह घटना चुनावी दौड़ में उनके जनसंपर्क अभियान को अस्थायी झटका दे सकती है। 

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस मंच हादसे के पीछे मंच की कमजोर बनावट और भारी भीड़ जिम्मेदार थी। चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएँ अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार यह घटना बाहुबली नेता के साथ जुड़ी होने के कारण चर्चा का विषय बन गई है।

अनंत सिंह के समर्थक फिलहाल मंच हादसे से स्तब्ध हैं, लेकिन उन्होंने नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता दिखाई।

रिपोर्ट- विकास कुमार