LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का विरोध, ' रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारों के बीच गांव से लौटे मंत्री, वीडियो वायरल

राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के कमरेल गांव में घटी, जहाँ मंत्री चुनावी दौरे पर पहुँचे थे।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव क
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का विरोध- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरमाने लगा है, और इसी बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के कमरेल गांव में घटी, जहाँ मंत्री चुनावी दौरे पर पहुँचे थे।

जैसे ही मंत्री का काफिला गांव में पहुंचा, ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” और “विकास के झूठे वादे अब नहीं चलेंगे” जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। विरोध बढ़ता देख मंत्री को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और काफिला वापस लौट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे सैकड़ों लोगों ने शेयर करते हुए इसे “जनता की असली नाराज़गी” बताया।

Diarch GO

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क और बुनियादी सुविधाओं का वादा किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ। कमरेल निवासी  ने कहा “हर चुनाव से पहले मंत्री जी आते हैं, वादा करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। अब सब्र का बांध टूट गया है।”वहीं एक स्थानीय निवासी  ने बताया  “मंत्री के आने की खबर मिलते ही गांव की बैठक हुई और तय किया गया कि बिना काम के वोट नहीं दिया जाएगा। हमें भाषण नहीं, काम चाहिए।”

सूत्रों के अनुसार, जब मंत्री गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में रही और किसी तरह की हिंसा नहीं हुई।

NSIT
Nsmch

विरोध का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस छिड़ गई। कई यूज़र्स ने लिखा कि “अब जनता वादों से नहीं, काम से जवाब मांग रही है।” वहीं जेडीयू समर्थकों ने इसे विपक्ष की “राजनीतिक साज़िश” करार दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि मंत्री ने मरौना और आस-पास के इलाकों में कई विकास योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें कुछ अभी प्रक्रिया में हैं।न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंत्री के करीबी सूत्रों ने भी इस घटना को विपक्ष द्वारा “भड़काया गया विरोध” बताया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि “अगर विकास सच में हुआ होता, तो सड़कें दलदल न होतीं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत न होती।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना जेडीयू के लिए स्थानीय असंतोष का स्पष्ट संकेत है। बिजेंद्र प्रसाद यादव को सुपौल क्षेत्र में विश्वकर्मा समुदाय का प्रभावशाली नेता माना जाता है, और जनता की यह नाराज़गी पार्टी के लिए चुनावी चुनौती बन सकती है।