LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बख्तियारपुर विधानसभा में बड़ी कार्रवाई, होटल से लाखों रुपए नकद बरामद, सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र राजद-लोजपा में है मुकाबला

बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को मतदान होना है उसके पहले यहां चुनाव आचार संहिता के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है.

Bakhtiyarpur assembly constituency
Bakhtiyarpur assembly constituency - फोटो : news4nation

Bihar Election : पटना जिले के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़ी कार्रवाई हुई है। सालिमपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित एक होटल में स्थानीय अंचलाधिकारी और सालिमपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में लगभग 10 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि यह रकम किसी राजनीतिक दल से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच जारी होने की बात कही है।


छापेमारी के दौरान की तस्वीरें बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद राशि को सील कर आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग को सूचना दे दी गई है। इस वायरल तस्वीरों की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

Diarch GO


बता दें कि इस समय बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू है, जिसके तहत बिना अनुमति बड़ी नकदी की आवाजाही पर प्रतिबंध है। किसी भी संदिग्ध धनराशि की जब्ती पर जांच जरूरी होती है। खासकर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी वितरण तथा उपहार बांटने पर रोक को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर सघन जांच और छापेमारी जारी है।


राजद -लोजपा में टक्कर 

गौरतलब है कि बख्तियारपुर विधानसभा सीट से इस बार राजद के अनिरुद्ध यादव चुनाव मैदान में हैं, जबकि एनडीए की ओर से यह सीट लोजपा के खाते में गई है। यहां 6 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में नकदी बरामदगी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। बख्तियारपुर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र भी है। ऐसे में यहां एनडीए के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है।

NSIT
Nsmch

रविशंकर की रिपोर्ट