LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण की वोटिंग से पहले सियासी तूफान, मोकामा मर्डर के बाद अब राजद नेता की गिरफ्तारी से गरमाया बिहार का चुनावी माहौल, तेजस्वी का बढ़ी टेंशन

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब महज तीन दिन बाकी हैं, लेकिन सियासी फिज़ा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

RJD Leader s Arrest
राजद नेता की गिरफ्तारी से मचा सियासी बवाल- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब महज तीन दिन बाकी हैं, लेकिन सियासी फिज़ा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। 6 नवंबर को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले मोकामा मर्डर केस ने जहां सियासत की धुरी को हिला दिया था, वहीं अब राजद के झंझारपुर जिलाध्यक्ष और आईएनडीआईए गठबंधन के मधुबनी जिला संयोजक बीर बहादुर राय की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में नई हलचल मचा दी है।

फुलपरास थाना पुलिस ने रविवार की शाम राय को उनके जगतपुर गांव स्थित आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनके ख़िलाफ़ न्यायालय से वारंट निर्गत था। मामला लगभग दस वर्ष पुराना है, जिसमें गांव की ही एक महिला ने बीर बहादुर राय समेत कुछ अन्य लोगों पर दुराचार का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मुक़दमा दर्ज कराया था।

डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि यह मामला गंभीर धाराओं में लंबित था और अदालत के निर्देश पर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है, इसमें किसी तरह की सियासी नीयत शामिल नहीं है।

हालांकि, दूसरी ओर राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने इसे राजनीतिक साज़िश करार देते हुए कहा कि चुनाव से ठीक पहले विपक्षी नेताओं को टारगेट कर सरकार माहौल बदलने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

बीर बहादुर राय की गिरफ्तारी की ख़बर ने मधुबनी से लेकर पटना तक सियासी तापमान बढ़ा दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दस साल पुराने केस में वारंट और कार्रवाई की टाइमिंग आखिर क्यों चुनाव के मुहाने पर तय हुई?अब देखने वाली बात होगी कि ये गिरफ्तारी चुनावी मैदान में किस पार्टी को फ़ायदा या नुकसान पहुंचाती है  लेकिन इतना तय है कि बिहार की सियासत इस वक़्त उबाल पर है।

रिपोर्ट- राजकुमार झा