LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: वोट डालने पहुंचा लालू परिवार, वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू,राबड़ी, तेजस्वी, मीसा और रोहिणी ने किया मतदान

Bihar Election 2025: लालू परिवार सुबह सुबह वोट डालने वेटनरी कॉलेज बूथ पहुंचा है। लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने मतदान किया है...

लालू परिवार ने डाला वोट
लालू परिवार ने डाला वोट- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है। मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदाता अपने वोट के जरिए राज्य की सियासत की दिशा तय करेंगे। चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सभी नेता वोट डालने पहुंच रहे हैं। इसी वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार वोट डालने पहुंचा है।

लालू परिवार ने डाला वोट 

राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव, राजद सांसद मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने वोट डाला है। लालू परिवार ने मतदान कर दिया है। पहले मतदान फिर जलपान के तहत लालू परिवार भी सुबह सुबह वोट डालने पहुंच गए हैं। 

बिहार को बनाना है नबंर वन

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि "हम सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है, एक नया बिहार बनाना है जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो युवाओं पर लाठी न बरसाए और पेपर लीक न करे...।"

NSIT
Nsmch

राबड़ी देवी की खास अपील

राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि "मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं... इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी।" राबड़ी देवी ने कहा कि "सभी मतदाताओं से अपील है कि वोट डालें। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव दोनों चुनावी मैदान में हैं उनको लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि, दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। दोनों को आशीर्वाद है।"

डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंके

RJD नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, "ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है। मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।" वहीं राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, "अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें। महागठबंधन को अपना समर्थन दें।"