LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: अभी बच्चा है...चुनाव के बाद झुनझुना..तेजस्वी को लेकर फिर तेजप्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- फिर जाएंगे राघोपुर

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव अभी बच्चे हैं चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना दिया जाएगा..ये कहना है तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव का। आइए जानते हैं कि तेज प्रताप ने क्या कहा है...

तेज प्रताप यादव
तेजस्वी बच्चा है...झुनझुना पकड़ाएंगे- फोटो : social media

बिहार चुनाव के बीच भाई बनाम भाई का मुकाबला देखने को मिल रहा है। ये दोनों भाई कोई और नहीं बल्कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव हैं। दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव महुआ से चुनावी मैदान में हैं तो वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात है एक दूसरे के विधानसभा क्षेत्र में दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और एक दूसरे को फर्जी भी बता रहे हैं। इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। तेज प्रताप ने उन्हें बच्चा बोलते हुए कहा कि चुनाव में झुझुना पकड़ाएंगे। 

तेजस्वी बच्चा है...झुनझुना पकड़ाएंगे

दरअसल, आज पहले चरण के चुनाव प्रसार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी दलों के नेताओं ने ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में महुआ से जेजेडी उम्मीदवार तेजप्रताप यादव भी चुनाव प्रचार करने निकलें। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात चीत भी की। बातचीत के दौरान जब तेज प्रताप से पूछा गया कि आपकी माँ और बहन आपको आशीर्वाद दे रही हैं लेकिन आपके भाई आपके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं तो इसपर तेज प्रताप ने कहा कि, "अभी वो बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाया जाएगा।

Diarch GO

क्रिमिनल लोगों का बैकग्राउंड नहीं होता...

बता दें कि, रीतलाल यादव के लिए बीते दिन दानापुर में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने रोड शो किया जब तेज प्रताप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, क्रिमिनल लोग का कोई बैकग्राउंड नहीं होता है, क्रिमिनल लोगों का अंत होता है। वहीं तेजस्वी के महुआ जाने पर तेजप्रताप ने कहा कि वो गए थे हमारे क्षेत्र में प्रचार करने तो हम भी चले गए उनके क्षेत्र में..राघोपुर...अभी फिर जाएंगे। 

राघोपुर में तेजप्रताप की हुंकार

मालूम हो कि, राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर चकसिकंदर कल्याणपुर गांव में आयोजित जनसभा के दौरान तेजप्रताप यादव ने अपने भाई के गढ़ में उन्हें सीधा निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि, हरा झंडा वाला राजद पार्टी फर्जी है। असली लालू जी की पार्टी यही है। हरा वाला जयचंद के चक्कर में है। असली अर्जुन राघोपुर से जजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार हैं। तेजप्रताप ने कहा कि राघोपुर में बाढ़ आने पर जनता परेशान थी, लेकिन स्थानीय विधायक (तेजस्वी यादव) नहीं पहुंचे। मेरा दरवाजा हमेशा लोगों के लिए खुला रहता है, लालू जी की तरह। लेकिन अगर उनके पास जाइएगा, तो आठ-आठ घंटे इंतजार करना पड़ेगा।

NSIT
Nsmch

सियासी परिवार की कलह बनी चुनावी चर्चा

लालू यादव के दोनों बेटों के बीच बढ़ती बयानबाजी अब बिहार की चुनावी सियासत का केंद्र बन चुकी है। जहां तेजप्रताप अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) से मैदान में हैं, वहीं तेजस्वी यादव राजद और महागठबंधन का चेहरा बने हुए हैं। लालू परिवार की इस खुली जंग ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है