LATEST NEWS

Bihar Election 2025: दानापुर में इतिहास दोहराने को तैयार राजद, लालू और तेजस्वी पहली बार साथ में करेंगे प्रचार, रीतलाल यादव के समर्थन में रोड शो आज

Bihar Election 2025: दानापुर में आज राजद सुप्रीमो लालू यादव रीतलाल यादव के समर्थन में रोड शो करेंगे। वहीं तेजस्वी यादव भी आज दानापुर में सभा को संबोधित करने वाले हैं। लालू यादव बिहार चुनाव में पहली बार प्रचार के लिए आज निकलेंगे।

तेजस्वी यादव
लालू-तेजस्वी रीतलाल के लिए मांगेंगे वोट - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव प्रचार जारी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गई है। पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा की सियासत भी गरमाई हुई है। दुलारचंद की मौत, अनंत सिंह की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद अब सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। इसी बीच एक ओर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार आज राजद सुप्रीमो लालू यादव पहली बार चुनावी सभा करने जा रहे हैं। लालू यादव आज दानापुर से राजद प्रत्याशी और जेल में बंद रीतलाल यादव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

लालू रीतलाल के लिए करेंगे रोड शो 

मिली जानकारी अनुसार रीतलाल यादव के समर्थन में आज तेजस्वी यादव दानापुर में सभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लालू यादव आज रीतलाल यादव के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो दोपहर तीन बचे सगुना मोड़ से शुरु होगा और जमालुद्दीन चक तक जाएगा। इस दौरान राजद सांसद डॉ. मीसा भारती भी मौजूद रहेंगी। मीसा भारती लगातार दानापुर में रीतलाल यादव के पक्ष में सभा कर रही हैं। 

तेजस्वी करेंगे सभा को संबोधित

वहीं जानकारी ये भी मिल रही है कि आज महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव भी दानापुर में सभा को संबोधित करने वाले हैं। ऐसा होता है कि पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी और लालू साथ प्रचार प्रचार करेंगे। स्वास्थ्य कारणों से लालू यादव चुनावी सभा को संबोधित नहीं कर रहे हैं। हालांकि आज बिहार चुनाव में पहली बार लालू रोड शो करेंगे। तेजस्वी यादव के सभा को लेकर दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के सोशल मीडिया से पोस्ट कर जानकारी दी गई है। रीतलाल यादव की बेटी ने जानकारी देते हुए जनता से बड़ी अपील की है। 

रीतलाल यादव की बेटी का अपील

जारी पोस्ट में लिखा गया है कि, "दानापुर के सभी सम्मानित जनता मालिकों को रीतलाल यादव जी की इस सुपुत्री का सादर प्रणाम...दानापुर विधानसभा क्षेत्र 186 अंतर्गत पतलापुर दियर मैदान में कल 3 नवंबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित विशाल जनसभा में बिहार के भविष्य और भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव विशाल ज़न सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर आप सभी महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता सहित दानापुर विधानसभा के सभी जनता मालिक सादर आमंत्रित है। आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने इस लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत करें और उनके विचारों को सुनें, समझें और बिहार के बेहतर भविष्य का हिस्सा बनें। लालटेन जलाइए, उजाला फैलाइए तेजस्वी जी के साथ बिहार बढ़ाइए!