LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े...मोकामा में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, तेजस्वी के उड़े होश...

Bihar Election 2025: एक एक व्यक्ति को अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ना है...अनंत सिंह नहीं हैं तो मैंने आज से मोकामा की कमान संभाल ली है....यह कहना है केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की...ललन सिंह मोकामा में अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं....

ललन सिंह
ललन सिंह ने संभाली मोकामा की कमान - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: अनंत बाबू थे तो मेरी जिम्मेदारी कम थी, आज वो नहीं हैं तो मैंने आज से मोकामा चुनाव की कमान संभाल ली है...ये बयान है केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का। ललन सिंह ने मोकामा में जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया। ललन सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, हम सभी का दायित्व है कि एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। 

ललन सिंह ने संभाली मोकामा की कमान 

दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री और सांसद ललन सिंह ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद जनता को आश्वस्त किया कि वे अब चुनावी मोर्चा खुद संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब मैंने कमान संभाल ली है। आप लोग बिल्कुल चिंता न करें, मोकामा की जनता के हित की लड़ाई मैं खुद लड़ूंगा।

अनंत सिंह ने किया कानून का सम्मान 

जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानून के राज का सम्मान करते हुए अनंत बाबू आज यहां नहीं हैं। इस लिए मैंने कमान संभाल ली है। लेकिन एक बात बता दें कि ये घटना अपने आप नहीं हुई है। यह घटना कराए जाने का षड्यंत्र रचा गया है। पुलिस जांच हो रही है इस जांच में सारे षड्यंत्र का खुलासा होगा। किसी को भी जारा सा भी मनोबल को नहीं गिराना है। 

षड्यंत्र का होगा खुलासा 

ललन सिंह ने कहा कि सभी को अपना मनोबल ऊंचा रखकर इस षड्यंत्र का जवाब देना है उनलोगों को जिन लोगों ने इस षड्यंत्र को रचा है। ललन सिंह ने कहा कि पूरा बिहार मोदी नीतीश मय है। पूरे बिहार में मोदी नीतीश जय जय है और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। 

NSIT
Nsmch

मोकमा में रोड शो करेंगे ललन सिंह

ललन सिंह ने दावा किया कि ये घटना अपने आप नहीं हुई है कई वीडियो सामने आई है जिसे देखते ही पता चल जा रहा कि यह पूरा षड्यंत्र रचा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस से अपील करेंगे कि वो इस मामले में गहराई से जांच करें और आरोपियों के चेहरे को उजागर करें। जानकारी अनुसार आज मोकामा विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ ललन सिंह का रोड शो भी आयोजित है।