LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: खेसारी लाल यादव का सम्राट चौधरी पर पलटवार, कहा-“मैं नाचने वाला सही, लेकिन ...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: छपरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर करारा जवाब दिया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
खेसारी लाल यादव का सम्राट चौधरी पर पलटवार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राज्य की सियासत में जुबानी जंग और तीखी होती जा रही है। छपरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर करारा जवाब दिया है।

सम्राट चौधरी ने हाल ही में छपरा में कहा था कि राजद को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो एक नाचने वाला को भेज दिया।इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा किवो बहुत बड़े आदमी हैं, उनसे अपनी तुलना करना ठीक नहीं। मैं एक डांसर हूं, लेकिन संगीत और नाच-गाना ही जीवन का असली रंग है। संगीत नहीं होता तो इस दुनिया में कोई भी जिंदा नहीं रह सकता।

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि आई एम ए डांसर, लेकिन उनके ग्रुप के जितने भी लोग हैं वो सब आसाराम बाबू के शिष्य हैं। वो लोग प्रवचन करते हैं। वो हमें जुबान से छोटा करना चाहते हैं, लेकिन जो आदमी संघर्ष कर बड़ा हुआ है, उसे जुबान से छोटा नहीं किया जा सकता।

खेसारी ने अपने विरोधी के प्रति सम्मान भी जताते हुए कहा कि मेरे लिए सम्राट भइया आज भी गार्जियन हैं। मैं किसी इंसान का विरोधी नहीं, विचारधारा का हूं। उन्होंने मुझे नाचने वाला कहा, गलत नहीं कहा। लेकिन मैं जीतकर दिखाऊंगा कि एक कलाकार जनता के विकास के लिए कितना गंभीर हो सकता है।

NSIT
Nsmch

खेसारी ने कहा कि छपरा की असली जरूरत रोजगार और विकास है। मैं नाचने वाला हूं या गाने वाला, इससे फर्क नहीं पड़ता। फर्क इससे पड़ता है कि मैं छपरा को कितना बेहतर बना सकता हूं।