LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Khesari Lal Yadav: राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किल, बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस

Khesari Lal Yadav: छपरा से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। खेसारी के घर पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है। नगर निगम ने उन्हेंने नोटिस भेज कर जवाब मांगा है।

खेसारी लाल यादव
खेसारी के घऱ पर बुलडोजर एक्शन - फोटो : social media

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार जो बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पहली बार किस्तम आजमा रहे हैं उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ये सुपरस्टार कोई और नहीं हैं बल्कि छपरा से राजद की टिकट से चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी लाल यादव को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। उनके बंगले पर बुलडोजर चल सकता है।  

खेसारी को मिला नोटिस 

जानकारी अनुसार मीरा भायंदर नगर निगम ने खेसारी लाल यादव के मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किया है। निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय में संरचना नहीं हटाई गई तो बंगले पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

नोटिस में क्या कहा गया है

नगर निगम के नोटिस में उल्लेख किया गया है कि खेसारी लाल यादव के बंगले के बाहर लगाए गए लोहे के एंगल और शेड अवैध हैं। इन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया है। निगम ने साफ कहा है कि अगर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई तो अतिक्रमण विभाग खुद मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक तोड़फोड़ करेगा।

कैसे सामने आया मामला

यह मामला अतिक्रमण जांच के दौरान सामने आया, जब अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध निर्माणों की पड़ताल की। जांच के दौरान खेसारी लाल यादव के बंगले पर अनधिकृत संरचना पाई गई। फिलहाल खेसारी लाल यादव और उनका परिवार बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके कारण मीरा रोड स्थित उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। नगर निगम ने अगली कार्रवाई से पहले जवाब देने के लिए निर्धारित समय दिया है।

NSIT
Nsmch