LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: पहले मतदान, फिर जलपान, कुम्हरार विधानसभा में जदयू महासचिव छोटू सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान, की खास अपील

Bihar Election 2025: जदयू के महासचिव छोटू सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील किया कि वो घर से बाहर निकलें और मतदान करें।

मतदान
बंसी परिवार ने किया मतदान - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अपने पहले मुकाम पर पहुंच गया है। पहले चरण की वोटिंग जारी है। बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बार बिहार में बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 27.65 मतदान हुआ है। पहले चरण में 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। 3.75 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम नीतीश दोनों डिप्टी सीएम, लालू परिवार सहित तमाम दिग्गज नेता अपने मत ता प्रयोग कर चुके हैं। 

पटना की कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के एस.एम. मिशन स्कूल, इंद्रा नगर स्थित बूथ संख्या 233, 234 और 235 पर सोमवार को “पहले मतदान, फिर जलपान” की मिसाल पेश की गई। यहां पूरा बंसी परिवार एक साथ मतदान करने पहुंचा और विकास के नाम पर वोट डाला। परिवार के 90 वर्षीय सबसे बुजुर्ग सदस्य विश्वनाथ सिंह ने भी मतदान कर युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया। कुल 221 सदस्यों वाले इस परिवार ने बूथ पर एकजुट होकर मतदान किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अमर सिंह और जयंत सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजू सिंह, तथा संतोष सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, बबलू भैया, अजय कुमार और लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। मतदान के बाद सभी ने कहा कि यह दिन केवल चुनाव का नहीं, बल्कि लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी और परिवारिक एकता का प्रतीक है। छोटू सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील किया कि वो घर से बाहर निकलें और मतदान करें।