LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

India-Nepal Border: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव से पहले बंद हुआ भारत-नेपाल सीमा, 72 घंटे के लिए दोनों देशों का टूटा संपर्क, ट्रेन परिचालन भी ठप

India-Nepal Border: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

भारत-नेपाल सीमा बंद
72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा बंद - फोटो : social media

India-Nepal Border: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपनी आखिरी पड़ाव की ओर है। पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। कल शाम यानी 9 नवंबर की शाम 5 बजे से चुनावी शोर थम जाएगा। जिसके बाद 11 नवंबर को मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उठाया गया है।

अगले 72 घंटे के लिए बॉर्डर सील

दरअसल, दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि या असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए सीमा को पूरे 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, नेपाल के सर्लाही, महोत्तरी, रौतहट समेत कई जिलों के सीमा नाके शनिवार 8 नवंबर की शाम 6 बजे से मंगलवार 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

सभी प्रकार के आवागमन ठप

इस दौरान आम नागरिकों का आवागमन, व्यापारिक गतिविधियां और वाहन परिचालन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को सीमित अनुमति दी जाएगी। नेपाल के सर्लाही जिले के प्रमुख जिला अधिकारी रामुराज कडरिया ने बताया कि बिहार में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र सीमा क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।

ट्रेनों का परिचालन भी रद्द

इस अवधि के दौरान ट्रेनों का परिचालन भी रविवार से मंगलवार तक बंद रहेगा। जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन अधीक्षक एस.एल. मीणा ने बताया कि शनिवार को जयनगर–जनकपुर–बिजलपुरा रूट पर अंतिम ट्रेन सेवा चलाई जाएगी। इसके बाद रविवार से मंगलवार तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। बुधवार से नियमित परिचालन फिर से शुरू होगा। वर्तमान में जयनगर से जनकपुर और बिजलपुरा के बीच तीन फेरों में नेपाली ट्रेनें चलती हैं, जिनसे दोनों देशों के बीच लोगों का आवागमन होता है।

NSIT
Nsmch