LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

मोकामा में निर्दलीय प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे! दुलारचंद की पहले हो चुकी है हत्या

Mokama political clash
Mokama political clash- फोटो : news4nation

Mokama : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा सीट पर राजनीतिक तनाव गहराता जा रहा है। रवीवार रात मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले राहुल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने मोकामा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि 9 नवंबर की रात करीब 9:20 बजे तेराहा और बाजार चौक के बीच उन पर हमला किया. उन्होंने कहा है कि तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

राहुल कुमार ने अपने आवेदन में कहा कि जब वे अपनी स्कूटी से उतर रहे थे, तभी एक टाटा सफारी से आए युवक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की. उन पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया। आरोपियों में वार्ड नंबर 18 मोकामा निवासी शिवम उर्फ गोलू और सत्यम कुमार सहित एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दिया। राहुल ने बताया कि बाद में उन्होंने पुलिस के 112 पर कॉल किया जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

दुलारचंद की हुई थी हत्या 

गौरतलब है कि मोकामा विधानसभा सीट इस बार फिर से सुर्खियों में है। यहां जदयू से बाहुबली अनंत सिंह मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने चुनाव लड़ा है। इसी सीट पर पिछले दिनों भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। जनसुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक और कई मामलों में आरोपी रहे दुलारचंद यादव की चुनाव प्रचार के दौरान हत्या हुई थी । उसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी।  

मोकामा में 6 नवम्बर को कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ था।  करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रचार में हुई हिंसा के बाद अब चुनाव के बाद भी मोकामा में प्रत्याशी पर हमला होने से फिर से मोकामा में तनावपूर्ण स्थिति बताई जा रही है। 

NSIT
Nsmch

राहुल ने निर्दलीय लड़ा चुनाव 

मोकामा से चुनावी किस्मत आजमाने वाले राहुल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। सेब छाप पर चुनाव लड़ने वाले राहुल ने बाहुबलियों के गढ़ मोकामा में खुद की छवि साफ-सुथड़ी उम्मीदवार की बनाकर पेश की। हालांकि अब चुनाव के बाद वे चुनावी हिंसा के शिकार बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।