LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटरों ने किया मतदान, 567 मतदाताओं को मिला खास लाभ

पटना में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे अपना वोट डाला है.जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र में “होम वोटिंग” प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई.

Home Voting
Home Voting- फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पटना जिले में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष “होम वोटिंग” सुविधा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 567 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए फॉर्म-12D भरकर आवेदन दिया था। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता शामिल थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर 29 और 30 अक्टूबर को विशेष मतदान दलों का गठन किया गया। इन दलों ने मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के माध्यम से मतदान कराया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और गोपनीय ढंग से संपन्न की गई। मतदान के दौरान सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।

कुल 539 मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने घर से मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं को मतदान दल के आगमन की सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी ताकि वे मतदान के लिए तैयार रह सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि “होम वोटिंग” निर्वाचन आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता—चाहे वह उम्रदराज हो या शारीरिक रूप से अक्षम—अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक पूरा किया है। साथ ही भरोसा जताया कि आगामी 6 नवंबर को होने वाला मतदान भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

NSIT
Nsmch