LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तेजस्वी की रैली में हाई-वोल्टेज ड्रामा, हेलिकॉप्टर के पास पहुँचे बाहुबली अशोक महतो को सुरक्षाकर्मी ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सिक्युरिटी गार्ड के रोकने के बाद भी तेजस्वी से मिलने अशोक महतो आगे बढ़ते चले गएऔर फिर सुरक्षाकर्मी ने न सिर्फ़ उन्हें ज़ोर से धक्का दिया बल्कि एक थप्पड़ भी मार दिया।

 Cop Slaps Strongman Ashok Mahto
बाहुबली अशोक महतो को सुरक्षाकर्मी ने जड़ा थप्पड़- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव के माहौल में वारिसलीगंज की रैली ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया कि सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मच गई। शनिवार को पकरीबरावां स्थित इंटर विद्यालय के मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ ने माहौल को जोशीला कर दिया। तेजस्वी ने मंच से एनडीए पर तीखे वार किए और राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता के लिए वोट की अपील की। अनीता वही हैं जिनके पति अशोक महतो नवादा जेलब्रेक कांड में 17 साल की सज़ा काट चुके हैं।

रैली के बाद सभास्थल से उड़ान भरने को तैयार तेजस्वी का हेलिकॉप्टर चालू हो चुका था लेकिन यहीं हुआ ड्रामा! रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी से मिलने के उत्साह में बाहुबली छवि वाले अशोक महतो तेज़ी से हेलिकॉप्टर की ओर भागते हुए पहुँचे। सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू था, प्रोपेलर चल चुके थे, खतरा बड़ा था। सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन अशोक आगे बढ़ते चले गएऔर फिर सुरक्षाकर्मी ने न सिर्फ़ उन्हें ज़ोर से धक्का दिया बल्कि एक थप्पड़ भी मार दिया।वीडियो में यह घटना साफ दिख रही है, हालांकि न्यूज4नेशन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता हैं। हालाकि जिस नेता की छवि सालों तक बाहुबली के तौर पर रही, अचानक भीड़ के सामने इस तरह धकेला जाना और थप्पड़ खाना सियासी चर्चा का बड़ा बिंदु बन गया।

दिलचस्प बात यह कि यह वहीं अशोक महतो हैं, जिनके “भूरा बाल साफ करो…” जैसे विवादित नारे ने राजद के अंदर भूचाल मचा दिया था।

बता दें वारिसलीगंज सीट पर इस बार बाहुबली बनाम बाहुबली की पत्नी का मुकाबला माना जा रहा है। यहां से राजद से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी तो भाजपा से दूसरे कुख्यात बाहुबली की पत्नी अरुणा देवीताल ठोक रही हैं।

NSIT
Nsmch

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में भी अनीता देवी को आरजेडी ने टिकट दिया था और वह चुनाव हार गई थीं। अब दोबारा वही लड़ाई, वही मैदान लेकिन इस बार प्रचार के दौरान ही अशोक महतो को सुरक्षाकर्मियों से थप्पड़ और धक्का खाना पड़ा।वीडियो वायरल है, सियासी पारा चढ़ा है और विपक्ष तंज कसे बिना नहीं रह रहा।

ये घटना न सिर्फ़ सुरक्षा प्रोटोकॉल का सबक है, बल्कि बिहार की चुनावी राजनीति में बाहुबली युग की बदलती तस्वीर भी।कभी भीड़ को धकेलकर मंच पर चढ़ने वाले बाहुबली अशोक महतो आज सुरक्षाकर्मी से थप्पड़ खाकर दूर फेंक दिए जा रहे हैं। सुरक्षा का मामला है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता....