LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर में वोट से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन जख्मी, पुलिस ने डाल दिया डेरा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर में विधान सभा के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले तनाव का माहौल हो गया है....

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
मुंगेर में वोट से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर में विधान सभा के पहले चरण के मतदान  से ठीक एक दिन पहले तनाव का माहौल तब गरम हो गया, जब मंगलवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली गाँव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वारदात में अमन और हिमांशु के परिवार के कुल तीन लोग घायल हुए अमन के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि हिमांशु के पिता और चाचा भी मारपीट में जख्मी हो गए।

सूचना मिलते ही SDPO सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में मुफस्सिल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को काबू में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए। हालात को नियंत्रित करने के लिए गाँव में कैंप कर पुलिस तैनात है।

इस घटना को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गया।अमन पक्ष का आरोप: दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें एक खास प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा था, और इंकार करने पर गोलीबारी व हमला हुआ।हिमांशु पक्ष का दावा: मामला पूरी तरह पुरानी रंजिश का है, राजनीति से कोई लेना देना नहीं।

SDPO अभिषेक आनंद ने स्पष्ट कहा कि यह विवाद चुनाव से जुड़ा नहीं है। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और लंबे समय से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। एक पक्ष राजनीतिक एंगल जोड़ कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

NSIT
Nsmch

पुलिस का कहना है कि हिमांशु का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर डेरा डाले हुए है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

चुनाव पूर्व का माहौल वैसे भी संवेदनशील रहता है, और ऐसे घटनाक्रम वोटर्स के मन में डर बैठाने का काम करते हैं। प्रशासन के लिए चुनौती है कि चुनावी दिन यानी 6 नवंबर को कानून व्यवस्था कड़ी रहे और बूथ से लेकर गाँव तक अमन व अमान कायम रहे।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान