LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

सुगौली से महागठबंधन उम्मीदवार का नामांकन रद्द, बिना चुनाव ही एक सीट हार गए तेजस्वी यादव

 Sugauli
Sugauli - फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही कई सीटों पर चौंकाने वाले घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रत्याशी और मौजूदा राजद विधायक शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है।


दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी वर्तमान में चुनाव आयोग में निबंधित पार्टी नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्रीय दल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी को नामांकन के समय 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं। लेकिन शशि भूषण सिंह, राजद प्रत्याशी समझकर केवल एक प्रस्तावक के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। जांच के दौरान यह तकनीकी त्रुटि सामने आने पर निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया।

Diarch GO


वहीं, सुगौली से राजद के बागी उम्मीदवार ओमप्रकाश चौधरी का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने नामांकन पत्र के कई पन्ने खाली छोड़ दिए थे, जिसके कारण यह रद्द कर दिया गया। इस तरह सुगौली सीट पर राजद और VIP दोनों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है।


इधर, सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है। परिणामस्वरूप, इस सीट पर वे बिना चुनाव लड़े ही बाहर हो गईं। 

NSIT
Nsmch


243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में इस घटनाक्रम के बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधनों को एक-एक सीट पर बिना मुकाबले ही हार का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की तकनीकी गलतियां उम्मीदवारों की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, खासकर तब जब हर सीट का राजनीतिक समीकरण बेहद निर्णायक हो।